एक्सप्लोरर

Basti News: 'स्वच्छता ही सेवा' के तहत देश भर में चला सफाई अभियान, बस्ती डीएम ने भी किया श्रमदान

UP News: पीएम मोदी की राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान की अपील पर मंत्रियों से लेकर छात्रों तक, सभी क्षेत्रों के लोगों ने रविवार को एक घंटे के श्रमदान में हिस्सा लिया.

Basti Swachhata Hi Seva Campaign: स्वच्छता को लेकर मोदी सरकार समय-समय पर अभियान चलाती रही है. गांधी जयंती से पहले रविवार (1 अक्टूबर) को पूरे देश में सफाई अभियान शुरू किया गया. जिसमें नेताओं, मंत्रियों से लेकर अधिकारी तक हाथों में झाड़ू लेकर सफाई करते नजर आए. बस्ती में भी डीएम अंद्रा वामसी के निर्देश पर पूरे जनपद में सफाई अभियान चला. डीएम ने खुद झाड़ू लेकर शहीद स्थल पर साफ सफाई की.

'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत पैड़ा खरहरा, विकास खण्ड साऊंघाट स्थित शहीद स्थल पर उत्तर प्रदेश प्रशासनिक व प्रबन्धन अकादमी की निदेशक नीना शर्मा, जिलाधिकारी अंद्रा वामसी, मुख्य विकास अधिकारी जयदेव सीएस समेत अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से 1 घंटे तक साफ-सफाई कार्यक्रम में भाग लेकर श्रमदान किया. 

लोगों को स्वच्छता के लिए किया जागरूक 

अधिकारियों ने साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाते हुए जागरूक किया. इस दौरान नीना शर्मा ने शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण भी किया. उन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम 75 जनपदों में आयोजित हुआ है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य अपने आसपास व घर की साफ-सफाई करते हुए बीमारियों से बचना है. 

पीएम ने की थी श्रमदान की अपील

उन्होंने कहा कि इस कार्य को करने से कोई छोटा-बड़ा नहीं होता. उन्होंने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता के साथ-साथ देश की आजादी में भी अमूल्य योगदान दिया है. बता दें कि, प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान की अपील की थी. 

सीएम योगी ने सफाई अभियान में लिया हिस्सा

पीएम की अपील पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी रविवार को सीतापुर में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान में भाग लिया और झाड़ू लगाकर श्रमदान किया. इस दौरान सीएम ने कहा कि हमारा दायित्व होता है कि हम अपने तीर्थों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखें. स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल, तालाब, घाटों, पार्क व अन्य जगहों को सुंदर व स्वच्छ बनाए रखें. कहीं भी गंदगी न होने दें.

ये भी पढ़ें- 

UP News: एमपी चुनाव में कितनी महिलाओं को टिकट दिया? अखिलेश यादव का BJP से सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
स्कूल में महिला को घसीटने का वीडियो वायरल, जानें पूरी हकीकत
स्कूल में महिला को घसीटने का वीडियो वायरल, जानें पूरी हकीकत
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'ड्रग्स के साथ स्मार्टफोन के नशे से बचें युवा'
CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'ड्रग्स के साथ स्मार्टफोन के नशे से बचें युवा'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget