एक्सप्लोरर

बस्तीः दबंग बहू ने ढाया ससुराल पक्ष पर कहर, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही पुलिस

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक बहू ने अपने ही ससुराल पक्ष वालों को जमकर पिटवाया है. ताजा मामले में एक बहू ने अपने मायके वालों को बुलाकर अपने ससुराल पक्ष में अपनी सास, ननद औऱ देवर की जमकर पिटाई करवाई है.

लखनऊः उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक दंगब बहू की खलनायकी का मामला सामने आने से काफ सनसनी का माहौल है. यहां लोग .ह सोचकर बच्चों की शादी धूमधाम से करके बहू घर लाते है कि वह परिवार की देखभाल करेगी. मगर एक बहु ने अपने ही ससुराल वालों पर इस कदर कहर ढाया की उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

बहू ने ढाया कहर

अभी तक तो देखने में मिलता था कि सास औऱ ननद, बहू को प्रताड़ित करते हैं लेकिन वहीं विहरा खास गांव में बहू ने अपने मायका डिलिया सोनूपार से कुछ लोगों को बुलाकर सास, ननद और देवर की इस कदर जमकर पिटाई कराई की देखने वालों की रूह कांप गई.

दिव्यांग ननद को भी नहीं बख्शा

पिटाई कर रहे लोगों को जरा सी दया नहीं आई और दोनों पैरों से दिव्यांग सुमन को भी नहीं बख्शा. उसे भी पीट पीट कर अधमरा कर दिया. पीड़ित सास कौशल्या देवी ने इस बात की सूचना 112 पुलिस को दी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर लेकर आई और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है.

परिवार में दहशत का माहौल

मामला हरैया थाना क्षेत्र के बिहरा खास गांव का है जहां मनबढ़ बहु ने अपने मायके पक्ष के लोगों को बुलाकर अपने सास, विकलांग ननद सहित देवर पर जमकर कहर ढाया है. उसके आतंक से पूरा परिवार दहशत में है. मारपीट के दौरान बुजुर्ग सास और विकलांग ननद को गंभीर चोट आई है.

पुलिस कर रही जांच

वहीं दर्द से कराह रही बुजुर्ग महिला थाने परिसर में ही काफी समय तक जमीन पर लेटी रही. घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल करा कर तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है. बुजुर्ग पीड़ित महिला का आरोप है की लगातार उसको उसकि बहु प्रताड़ित करती रहती है. यह विवाद पहली बार नहीं बल्कि आए दिन हो रहा है जिसकी जानकारी हरैया थाने की पुलिस को कई बार जा चुकी है. इस बार तो बहू ने सारी हदें पार कर गई.

इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही हरैया पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है. दोनो पक्षो की तरफ से एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए गए हैं. दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है. आरोपी पति और साले को हिरासत में लिया गया है.

इसे भी पढ़ेंः पीएम मोदी को बनाया गया सोमनाथ मंदिर न्यास का अध्यक्ष, मोरारजी देसाई के बाद दूसरे प्रधानमंत्री

चम्बल एक्सप्रेस: जहां कभी चलती थी डकैतों की हुकूमत, वहां दौड़ेंगे 100 किलोमीटर की रफ़्तार से वाहन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget