एक्सप्लोरर

पीएम मोदी को बनाया गया सोमनाथ मंदिर न्यास का अध्यक्ष, मोरारजी देसाई के बाद दूसरे प्रधानमंत्री

पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर न्यास का अध्यक्ष बनने की इस जिम्मेदारी को स्वीकार कर लिया और सोमनाथ मंदिर न्यास की सराहना भी की.न्यास के अन्य सदस्यों में बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, गुजरात के विद्वान जे डी परमार और व्यापारी हर्षवर्द्धन नेवतिया हैं.

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुजरात में गिर-सोमनाथ जिले के प्रभास पाटन में विश्व प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर का प्रबंधन संभालने वाले न्यास का नया अध्यक्ष सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया. वह इस पद पर आसीन होने वाले दूसरे प्रधानमंत्री हैं. पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के बाद मोदी दूसरे ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्हें इस मंदिर न्यास का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. न्यास के रिकॉर्ड के अनुसार मोदी न्यास के आठवें अध्यक्ष बने हैं.

पीएम मोदी ने स्वीकार की जिम्मेदारी

दिल्ली में पीआईबी की तरफ से जारी वक्तव्य में कहा गया है, ‘‘न्यासियों ने सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्रस्ट का अगला अध्यक्ष चुना ताकि वह आने वाले समय में मार्गदर्शन कर सकें. प्रधानमंत्री ने इस जिम्मेदारी को स्वीकार कर लिया और सोमनाथ मंदिर न्यास की सराहना भी की. प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि न्यास भविष्य में बुनियादी संरचना को उन्नत करने, आवास व्यवस्थाओं में सुधार करने और तीर्थयात्रियों का हमारी महान धरोहर से मजबूत संपर्क स्थापित करने में सक्षम होगा.’’

न्यास के सचिव पी के लाहेरी ने कहा, ‘‘ सोमनाथ मंदिर न्यास के न्यासियों में शामिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज न्यासियों की डिजिटल बैठक के दौरान नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया.’’ उन्होंने शाम को हुई ऑनलाइन बैठक के बाद कहा, ‘‘ यह पद केशूभाई के निधन के बाद से खाली था.’’ बैठक में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशूभाई को श्रद्धांजलि भी दी गयी.

न्यास के अन्य सदस्यों में आडवाणी और अमित शाह भी शामिल

न्यास के अन्य सदस्यों में बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, गुजरात के विद्वान जे डी परमार और व्यापारी हर्षवर्द्धन नेवतिया हैं. लाहेरी ने कहा, ‘‘ जब शाह ने प्रधानमंत्री मोदी का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया तो मैंने उसका समर्थन किया और अन्य न्यासियों ने सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री को नया अध्यक्ष चुन लिया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘न्यासी भावी योजना पर चर्चा करने के लिए दूसरी बैठक करेंगे.’’

पिछले साल अक्टूबर में न्यास के निवर्तमान अध्यक्ष गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशूभाई पटेल के निधन के बाद सोमनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष का पद रिक्त था. पटेल 16 सालों तक (2004-2020) इस न्यास के अध्यक्ष रहे थे. न्यास के रिकॉर्ड के अनुसार देसाई ने 1967 से 1995 तक न्यास के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवा दी थी.

यह भी पढ़ें-

ABP Opinion Poll: किसका होगा बंगाल? टीएमसी, बीजेपी या लेफ्ट-कांग्रेस

देश में अब तक 3,81,305 लोगों को दी गई कोरोना वैक्सीन, आए साइड इफेक्ट के 580 मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget