एक्सप्लोरर

Basti Crime: बस्ती में दबंगों की दबंगई, जमीनी विवाद में शख्स के साथ जमकर की मारपीट, केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के बस्ती में जमीन विवाद को लेकर झगड़ा मारपीट में बदल गया. पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों ने मामला संज्ञान में आने पर दोनों ही पक्ष का शांति भंग करने के लिए चालान काट दिया.

UP News: बस्ती (Basti) जनपद में दबंगों का कहर जारी है और लगातार अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गुंडागर्दी की तस्वीरें सामने आ रही है. ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदिया बुजुर्ग गांव का है जहां जमीन को लेकर हुए विवाद (Land Dispute) में दबगों ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया. मारपीट की यह घटना कैमरे में कैद हो गई. पीड़ित पक्ष की तरफ से केस दर्ज किया गया है. 

हरदिया बुजुर्ग गांव के राम सुरेश और उनके विपक्षी बंशीधर दुबे के बीच विवादित जमीन के बगल से रास्ता निकालने को लेकर मतभेद है. इस झगड़े की शिकायत कई बार राम सुरेश की तरफ से राजस्व विभाग के अधिकारियों और पुलिस में की जा चुकी है लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. जिसका नतीजा यह हुआ कि विवाद काफी बढ़ गया और दूसरा पक्ष कानून को हाथ में लेते हुए मारपीट पर उतारू हो गया.

पुलिस पर एक्शन लेने में आनाकानी के आरोप

 मारपीट की यह घटना कैमरे में कैद हो गई. आरोप है कि इस वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करने के बजाय कोतवाली पुलिस आनाकानी करती रही लेकिन मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो तत्काल दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग करने के मामले में चालान जारी किया गया. इस बीच पीड़ित पक्ष ने दबंगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. वहीं, इस पूरे मामले को लेकर एसपी आशीष श्रीवास्तव से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद है और मारपीट की वीडियो के आधार पर पीड़ित पक्ष की तरफ से केस दर्ज कराया गया है. इसके अलावा शांतिभंग करने पर दोनों पक्षों के चालान भी किए गए हैं. विवेचना के आधार पर  आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें -

Kanpur News: पांच दिन से लापता युवक का शव नहर में मिला, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget