एक्सप्लोरर

बस्ती CHC की लापरवाही: गंभीर मरीज का इलाज मोबाइल की लाइट में, जनरेटर भी खामोश

Basti News:सड़क हादसे में घायल मरीज को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया. बिजली न होने के कारण डॉक्टर और कंपाउंडर को मोबाइल फोन की रोशनी में इलाज करने पर मजबूर होना पड़ा.सीएमओ ने जांच की बात कही.

उत्तर प्रदेश के बस्ती  से एक चौंकाने वाला मामला सामने है, जिसने जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलकर रख दी है. यहां के कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घंटों तक बिजली गुल रही और मरीजों को इलाज के लिए मोबाइल फोन की टॉर्च की रोशनी में गुजर-बसर करना पड़ा. यह घटना न केवल अस्पताल की लचर व्यवस्था को दर्शाती है, बल्कि यह भी सवाल खड़ा करती है कि आखिर सरकार के स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे कितने सच्चे हैं.

जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम को कप्तानगंज CHC में बिजली गुल हो गई, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने जनरेटर चलवाना उचित नहीं समझा. इससे पूरा अस्पताल घने अंधेरे में डूब गया. इसी दौरान एक सड़क हादसे में घायल मरीज को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया. बिजली न होने के कारण डॉक्टर और कंपाउंडर को मोबाइल फोन की रोशनी में इलाज करने पर मजबूर होना पड़ा. मरीज के परिजनों ने अपने मोबाइल के टॉर्च जलाकर रोशनी की, ताकि डॉक्टर मरहम-पट्टी और अन्य प्राथमिक उपचार कर सकें.

गंभीर सवाल और अस्पताल की लचर व्यवस्था

यह घटना कई गंभीर सवाल खड़े करती है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर क्यों ऐसे महत्वपूर्ण अस्पताल में बिजली जाते ही जनरेटर काम नहीं कर रहा था? क्या अस्पताल प्रशासन के पास बैकअप पावर का कोई इंतजाम नहीं है? या अगर है भी, तो वह क्यों निष्क्रिय पड़ा था? मरीजों की जान की परवाह किए बिना, अस्पताल की यह लापरवाही उनकी जिंदगी से खिलवाड़ करने जैसी है.

घायल युवक के परिजनों ने बताया कि घंटों तक अस्पताल में लाइट नहीं थी, पूरा अस्पताल अंधेरे में डूबा था. किसी तरह से मोबाइल की रोशनी में डॉक्टर ने इलाज किया. अस्पताल की घटिया व्यवस्था को हमने जमकर कोसा.

सीएमओ बोले कार्रवाई होगी

सीएमओ राजीव निगम ने इस प्रकरण को लेकर कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है. लाइट जाने पर जनरेटर चलाया जाना चाहिए था, लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ है, तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. पूरे मामले की जांच टीम से कराई जाएगी और दोषी बख्शे नहीं जाएंगे. सीएमओ कितना भी दावे करें लेकिन सरकारी अस्पतालों की हकीकत नहीं बदल पा रही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Varanasi Weather: वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget