एक्सप्लोरर

Basti News: बिजली कटौती से परेशान व्यापारियों ने घेरा बिजली दफ्तर, बीजेपी नेता ने अधिकारियों पर लगाए आरोप

Basti News: यूपी के बस्ती में बिजली कटौती से परेशान व्यापारियों ने बिजलीघर के दफ्तर को घेर लिया और जमकर नारेबाजी की है. बिजली अधिकारी को व्यापारियों ने अपनी मांगे सौंपी हैं.

हाल ही में एक वायरल वीडियो में जब उत्तर प्रदेश के बिजली मंत्री से कुछ व्यापारियों ने विद्युत कटौती को लेकर सवाल किया था तो बिजली मंत्री ने व्यापारियों की समस्या का निदान करने के बजाय जय श्री राम का नारा लगवा कर चलता बने थे, विद्युत कटौती से परेशान व्यापारियों ने अब खुद ही मोर्चा संभाल लिया है और जिम्मेदार अधिकारियों से सवाल करने उनके दफ्तर पहुंच गए हैं और यह काम कोई और नहीं बल्कि बीजेपी के नेता ने ही बिजली कटौती से हो रही परेशानी को देखते कदम उठाया है. ऐसे में अधिकारियों को अभियान समझ में नहीं आ रहा कि व्यापारियों की समस्या का निदान करें या जय श्री राम बोलकर पल्ला झाड़ ले.

उतर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष और बीजेपी नेता राना दिनेश प्रताप सिंह दर्जनों आक्रोशित विद्युत उपभोक्ताओं के साथ अघोषित विद्युत कटौती का हिसाब मांगने बिजली दफ्तर पहुंचे. बीजेपी नेता राना ने कहा कि लापरवाह बिजली अधिकारियों की कार्यशैली के कारण सरकार की बदनामी हों रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने अधिशाषी अभियंता द्वितीय राम नरेश से पूछा कि नगर पंचायत नगर में 18 घंटे के बजाय एक दो घंटे ही बिजली मिलने का कारण क्या है. उन्होंने नगर निकाय क्षेत्र को स्वतंत्र फीडर से जोड़ने में विलंब का कारण पूछा. राना ने कहा कि खुटहन विद्युत स्पर्शाघात से दो भाइयों की मौत के बाद वहां अनुसूचित मुहल्ले में अभी तक विद्युत प्रवाह क्यों बंद है. उन्होंने क्षेत्र के जर्जर तारों और खंभों को बदलने में विलंब का कारण पूछा. 

भाजपा नेता ने किया घेराव 
भाजपा नेता राना दिनेश सिंह ने कहा कि लो वॉल्टेज से परेशान उपभोक्ताओं को इससे कब निजात मिलेगा. उन्होंने क्षेत्रीय उप खण्ड अधिकारी और अवर अभियंता को भी वही बुलाने की मांग किया. थोड़ी ही देर में अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे जे इ और एस डी ओ ने बिन्दु वार समस्याओं के निराकरण की बात किया. राना दिनेश प्रताप सिंह ने अधिशाषी अभियंता से सभी समस्याओं पर लिखित और समयबद्ध आश्वाशन देने तक उनके कार्यालय पर ही बने रहने की जिद कर लिया.

तीन घंटे से अधिक समय तक चले हिसाब मांगो अभियान में अन्ततः अधिशाषी अभियंता ने 18 घंटे बिजली आपूर्ति करने, 15 दिनों में नगर को स्वतंत फीडर से जोड़ने, लो वोल्टेज की समस्या दूर करने, रात को इमरजेंसी फॉल्ट को सही करने के लिए कर्मी नियुक्त करने, सभी पन्द्रह वार्डों में सभासद के साथ विद्युत अधिकारियों की टीम द्वारा समस्या समाधान करने, लापरवाह कर्मियों को हटाने, खुटहन दलित मुहल्ले में विद्युत आपूर्ति बहाल करने, सहित 11 बिंदुओं पर लिखित आश्वाशन दिया. 

व्यापारियों ने पूछे सवाल?
बहरहाल ग्रामीण इलाकों में व्यवस्था चरमराई हुई है जिसको लेकर आए दिन व्यापारी और आम जनता परेशानी का सबब झेल रही है, लोग अब सवाल पूछ रहे है क्या जय श्रीराम कहने से विद्युत कटौती बंद हो जाएगी, भीषण गर्मी की वजह से लोग पहले से परेशान है और बिजली कटौती ने उन्हें और परेशान कर दिया है, व्यापारियों का व्यापार प्रभावित हो रहा है, जिस वजह से अब बिजली कटौती से परेशान जनता खुद आवाज उठाने जिम्मेदार अफसरों के दफ्तरों का रुख कर रही है. अधिशाषी अभियंता ने बताया कि राणा दिनेश प्रताप सिंह की मांगो पर विचार किया जा रहा है और जल्द ही बिजली कटौती की समस्या का निदान करवा दिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल
कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा
कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget