एक्सप्लोरर

चाची-भतीजे की अधूरी प्रेम कहानी, साथ जी न सके तो खा लिया जहर, एकसाथ निकली अर्थी

Basti News: बस्ती में भतीजे और चाची के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके बाद दोनों ने ज़हर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती एक अधूरी प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया. इस प्रेमी जोड़े की अर्थी एक घर से एकसाथ उठी. समाज के डर से दोनों साथ जी नहीं सके तो उन्होंने साथ मौत को गले लगा लिया. ये अधूरी कहानी पूरे जनपद में चर्चा का विषय बनी हुई है. घटना की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने प्रेमी जोड़े का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.  

यह पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के करड खास गांव का है, जहां एक भतीजे को अपनी चाची से प्यार हो गया. दोनों के बीच कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लेकिन, वो जानते थे कि उनका रिश्ता समाजिक नियमों के मुताबिक़ नहीं है. ऐसे में दोनों ने जहर खा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. 

चाची-भतीजे ने जहर खाकर दी जान
थाना क्षेत्र के कड़र खास गांव के रहने वाले जयश्री नाम के शख़्स के 22 साल के बेटे राम स्वरूप का और उनके भाई की 29 वर्षीय पत्नी बेबी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. जयश्री ने बताया कि रात 9 बजे जब सब लोग खाना खा कर सो गए. वो और उनका भाई रामलीला स्थल पर वड़ा पांव बेचने गया था. तभी रात में रामस्वरूप और बेबी की तबियत खराब होने की सूचना मिली.

खबर मिलते ही जब हम घर पर लौटे तब तक राम स्वरूप की मृत्यु हो गई थी और बेबी छटपटा रही थी. दोनों के पास एक सल्फास की पुड़िया पड़ी हुई थी. आनन फानन में बेबी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उस की भी मौत हो गई. जिसके बाद हम लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी.

वहीं इस पूरे मामले को लेकर सदर सर्किल के सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि पुरानी बस्ती थाने पर सूचना मिली कि चाची और भतीजे ने जहर खा लिया है, सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की तफ्दीश की. चाची-भतीजे के बीच प्रेम प्रसंग चल रही था, जिसके बाद दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने उनके शवों को कब्जे में ले लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

UP ByPolls 2024: फिर पुराने फॉर्मूले पर BJP, नहीं टूटेगा सपा का 30 पुराना किला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kaushambi News: एलपीजी टैंकर हादसे में 5 हुई मरने वालों की संख्या, खौफनाक CCTV फुटेज वायरल
कौशांबी LPG टैंकर हादसे में 5 हुई मरने वालों की संख्या, खौफनाक CCTV फुटेज वायरल
UP के महोबा में बछिया के साथ की घिनौनी हरकत, पकड़ा गया आरोपी, इलाके में भारी आक्रोश
UP के महोबा में बछिया के साथ की घिनौनी हरकत, पकड़ा गया आरोपी, इलाके में भारी आक्रोश
Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर उद्धव ठाकरे बोले, 'मुझे डर है कि जिन्होंने...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का जिक्र कर उद्धव ठाकरे बोले, 'मुझे डर है कि जिन्होंने...'
'भगवान नहीं, ट्रस्ट के नाम खरीदी गई जमीन', संत धर्मदास के चंपत राय पर गंभीर आरोप
'भगवान नहीं, ट्रस्ट के नाम खरीदी गई जमीन', संत धर्मदास के चंपत राय पर गंभीर आरोप

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
गुरुग्राम में हैवानियत की हदें पार! युवती को जलाकर मारने की कोशिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार
गुरुग्राम में हैवानियत की हदें पार! युवती को जलाकर मारने की कोशिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget