एक्सप्लोरर

Basti News: बस्ती में 48 घंटे बाद भी नहीं मिला लापता जवान का सुराग, सरयू नदी में गया था नहाने, SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन

UP News: बस्ती में होली के दिन सरयू नदी में स्नान करते समय तेज बहाव में लापता हुए फौजी का 48 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है. SDRF और दुबौलिया पुलिस के जवान तलाश में जुटे हैं.

Basti News: बस्ती होली की खुशियां उस वक्त एक परिवार के लिए मातम में बदल गईं, जब सरयू नदी में नहाने गया युवक अचानक से लापता हो गया. घटना की जानकारी लगते ही परिवार में कोहराम मच गया और आनन-फानन सभी ढूंढने के लिए बंधे पर जा पहुंचे.  इधर मामले की जानकारी होती ही स्थानीय थाने की पुलिस ने भी सर्च ऑपरेशन शुरू किया. गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम भी सरयू नदी में लापता युवक को खोजने में जुटी हुई है. 48 घंटे का वक्त बीत गया है, मगर अभी तक टीम को कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

जानकारी के मुताबिक, दुबौलिया थाना क्षेत्र के खुशहालगंज खलवा गांव निवासी अनूप सिंह उर्फ अन्नू 32 वर्ष जो कि आर्मी में हवालदार के पद पर पदस्थ थे.‌ शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे वह अपने साथियों के साथ गांव के दक्षिण कटरिया चांदपुर तटबंध के खलवा और खजानचीपुर गांव के मध्य सरयू नदी में स्नान करने गये थे. तभी वह सरयू नदी के तेज बहाव में लापता हो गये.‌ इस बात की जानकारी होते ही मौके पर थानाध्यक्ष दुबौलिया कि टीम और स्थानीय गौताखोरो की टीम लापता फौजी तलाश करने के लिए पहुंची. इधर घटना की सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई.‌

48 घंटे बाद भी नहीं लापता जवान का सुराग
हालांकि शनिवार की सुबह SDRF की टीम ने भी नदी में सर्चिंग आपरेशन चलाया. SDRF की टीम ने घटना स्थल से करीब दो किलोमीटर नीचे तक तलाश किया गया मगर 48 घंटे बाद भी लापता आर्मी जवान अनूप का कुछ पता नहीं चल सका.‌ लापता जवान अनूप सिंह वर्ष 2009 में राजपूत रेजीमेंट में भर्ती हुए थे. मौजूदा समय में वह 22वीं बटालियन में उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हवलदार के पद पर पदस्थ थे. वह बीस दिन पूर्व छुट्टी लेकर घर आये थे.‌

 

लापता जवान
लापता जवान

घटनास्थल पर हर्रैया विधायक अजय सिंह, एडीएम प्रतिपाल चौहान, एसडीएम मनोज प्रकाश ने भी जायजा लिया. इसके साथ ही उन्होंने सर्च अभियान मे तेजी लाने के निर्देश दिए. वहीं परिजनों ने एनडीआरएफ के गौताखोरो को बुलाने की मांग विधायक अजय सिंह से की, जिस पर विधायक ने उच्च अधिकारियों से बात कर टीम बुलाने का आश्वासन दिया.

ये भी पढ़ें: संभल की शाही जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई का काम शुरू, सामने आया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget