एक्सप्लोरर

झांसी हादसे के बाद बस्ती प्रशासन अलर्ट, मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

NISU Ward Check in Basti: झांसी मेडिकल कॉलेज के NISU वॉर्ड में आगजनी के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है. सरकार ने बस्ती समेत सभी जिले के अस्पतालों की व्यवस्था की जांच करने के निर्देश दिए हैं.

Basti News Today: बीते दिनों झांसी मेडिकल कॉलेज में शॉर्ट सर्किट की वजह से NISU वार्ड में आग लग गई थी, जिसमें 10 मासूम बच्चों की मौत हो गई. इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है. प्रदेश के सभी जिले के अधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर उतर कर सभी व्यवस्थाओं की जांच पड़ताल करने को कहा गया है.

इस संबंध में शासन ने सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं. इस आदेश में कहा गया है कि सभी जिलों के डीएम और एसपी मेडिकल कॉलेज में संचालित हो रहे NISU वार्ड और आग से निपटने के लिए लगे संयंत्रों की जांच करें और कमियों को तुरंत दूर करें.

इसी क्रम में बस्ती जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पूरे दलबल के साथ अचानक महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज पहुंच गए. अस्पताल में प्रशासनिक टीम ने आग से निपटने के लिए लगाए गए फायर यंत्रों की जांच की. 

डीएम ने की फायर सिस्टम की जांच
डीएम रवीश कुमार ने खुद मेडिकल कॉलेज में लगे सेंट्रल फायर सिस्टम को चेक किया और उचित दिशा निर्देश दिए. इसके अलावा वार्डों में लगाए गए अग्निशमन यंत्रों की भी जांच की गई और जिसमें उनके एक्सपायरी भी देखी गई.  

इसके अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अपर जिलाधिकारी पर आधारित दूसरी टीम जिला चिकित्सालय के NISU वार्ड पहुंचें और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच पड़ताल की. जांच टीम ने ऑक्सीजन सेंट्रल यूनिट और फायर सिस्टम की भी जांच की.

इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने बिजली सप्लाई में कुछ कमियां पाए जाने पर लाइनमैन को जमकर फटकार लगाई और कर्मियों को इसे तत्काल दूर करने का आदेश दिया. 

जांच टीम के पहुंचने से मचा हड़कंप
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रामशंकर दुबे ने बताया कि NISU वार्ड में भर्ती बच्चों को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी. उन्होंने कहा कि NISU वार्ड में भर्ती सभी नवजात बच्चे सुरक्षित हैं और उनकी पूरी देखभाल की जा रही है. 

जिला प्रशासन की टीम के औचक निरीक्षण से हड़कंप मच गया. प्रशासनिक टीम के मौके पर पहुंचने पर जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों में गहमा-गहमी मची ही. थोड़ी देर में अस्पताल की सारी व्यवस्थाएं चाक चौबंद नजर आई. 

ये भी पढ़ें: उमेश पाल की पत्नी जया बोलीं- 'योगीराज में हर कोई खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
बाल विवाह की पीड़िता पति को चकमा देकर पहुंची पुलिस बूथ, अधिकारियों से की सुरक्षा की मांग
बाल विवाह की पीड़िता पति को चकमा देकर पहुंची पुलिस बूथ, अधिकारियों से की सुरक्षा की मांग
'हम मगरमच्छ के आंसू बहाते हैं तो आप भी आ जाइए', बसपा चीफ मायावती पर चंद्रशेखर आजाद का पलटवार
'हम मगरमच्छ के आंसू बहाते हैं तो आप भी आ जाइए', बसपा चीफ मायावती पर चंद्रशेखर आजाद का पलटवार

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget