एक्सप्लोरर

Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी पर संगम नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, खराब मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

UP News: बसंत पंचमी के मौके पर संगम नगरी प्रयागराज के माघ मेले में त्रिवेणी की धरा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए लाखों श्रद्धालुओं पहुंचे. श्रद्धालुओं ने दान पुण्य कर सुख समृद्धि की कामना की.

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज में पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ बसंत पंचमी का पर्व  मनाया जा रहा है. इस मौके पर प्रयागराज के माघ मेले में त्रिवेणी की धारा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा पड़ा. लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा यमुना और अदृश्य सरस्वती के त्रिवेणी संगम की पवित्र धारा में डुबकी लगाकर मां सरस्वती की आराधना कर रहे हैं. उनकी पूजा-अर्चना कर रहे हैं और दान पुण्य करते हुए अपने व परिवार की सुख समद्धि के साथ ही देश व समाज की तरक्की व एकता की भी कामना कर रहे हैं. 

हालांकि प्रयागराज में पिछले दो दिनों से ही लगातार बारिश हो रही है. किसी वक्त तेज बरसात होती है तो किसी वक्त रिमझिम फुहारे पड़ रही हैं. इसकी वजह से माघ मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मेले में चारों तरफ कीचड़ और अव्यवस्था पैदा हो गई है. श्रद्धालु बारिश के पानी में भीगते हुए संगम तक जा रहे हैं. हालांकि बारिश और खराब मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कहीं कोई कमी नजर नहीं आ रही है. लोग पूरे उत्साह और उमंग के साथ संगम पहुंचकर वहां स्नान कर रहे हैं और देवी सरस्वती से बुद्धि - ज्ञान व विवेक की कामना कर रहे हैं.

80 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान
प्रयागराज के माघ मेले का यह चौथा स्नान पर्व है. बसंत पंचमी के स्नान को लेकर मेले में खास इंतजाम किए गए हैं. हालांकि बारिश के चलते आज यह इंतजाम श्रद्धालुओं की मदद नहीं कर पा रहे हैं. बसंत पंचमी के मौके पर आज माघ मेले में तमाम संत महात्माओं के शिविरों में यज्ञोपवीत व दीक्षा संस्कार भी आयोजित किए जा रहे हैं. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. 

आज पूरे दिन में तकरीबन अस्सी लाख श्रद्धालुओं के त्रिवेणी की धारा में आस्था की डुबकी लगाने की उम्मीद है. श्रद्धालु गंगा नदी के दोनों तरफ तीन किलोमीटर के दायरे में बनाए गए एक दर्जन से ज्यादा घाटों पर ब्रह्म मुहूर्त से ही स्नान कर रहे हैं. सुबह आठ बजे तक पंद्रह लाख से ज्यादा श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Kanpur News: कानपुर में शादी के सातवें दिन दुल्हन की मौत, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाए गंभीर आरोप

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शामली: कांवड़ियों का स्वागत, DM-SP ने की पुष्पवर्षा
शामली: कांवड़ियों का स्वागत, DM-SP ने की पुष्पवर्षा
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget