एक्सप्लोरर

बरेली के निहाल सिंह हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 10-10 हजार का इनाम किया था घोषित

Bareilly Murder Case: मृतक के परिजनों ने बताया कि नसीम गाली गलौज कर रहा था, उन्होंने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने उन्हें बेरहमी से पीटा और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली में पूर्व प्रधान और भाजपा सांसद के करीबी निहाल सिंह गंगवार की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. यहां पर 4 कट्टरपंथियों ने मिलकर निहाल सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी. एसएसपी ने हत्यारों के खिलाफ 10-10 हजार का इनाम घोषित किया. वहीं पुलिस ने निहाल सिंह हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने अलीम और इस्तकार को गिरफ्तार किया है. इस घटना में शामिल नसीम उर्फ कल्लू और शोएब फरार हैं.

बता दें कि यह घटना उत्तराखंड बोर्डर से सटे बहेड़ी थाना क्षेत्र के बाजपुर की है. इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जो पूर्व प्रधान निहाल सिंह गंगवार की मारपीट की घटना से महज 20 मिनट पहले का है. जिसमें नसीम उर्फ कल्लू पूर्व ग्राम प्रधान निहाल सिंह को गालियां दे रहा है. 20 मिनट बाद नसीम ने अपने साथियों अलीम, शोएब और इस्तकार के साथ मिलकर निहाल सिंह को लाठी डंडों और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा और मरणासन्न हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए. परिजनों ने निहाल सिंह को गंभीर हालत में रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवा दिया, जहां 13 अक्टूबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मृतक के परिजनों ने बताया कि नसीम गाली गलौज कर रहा था, उन्होंने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने उन्हें बेरहमी से पीटा और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि नसीम उर्फ कल्लू गौकशी करता है और उसके ऊपर कई मुकदमे दर्ज हैं. दूसरा आरोपी अलीम चोरी की गाड़ियों को काटने का काम करता है. जबकि शोएब और इस्तकार भी सट्टे और जमीनों पर कब्जे का काम करते है. मृतक के बेटे रमेश गंगवार ने आरोप लगाया कि आरोपी काफी दबंग किस्म के हैं. 

आरोपियों को सपा विधायक का संरक्षण

वहीं मृतक के भतीजे पुष्पेंद्र ने आरोप लगाया है कि आरोपी अपराधी किस्म के हैं और ऐसा कोई गलत कार्य नहीं है जो ये करते नहीं है. पुष्पेंद्र ने आरोप लगाया है कि स्थानीय समाजवादी पार्टी के विधायक अताउर रहमान का इन सभी को संरक्षण प्राप्त है, ये लोग धमकी देते हैं कि 2027 के बाद जब मोदी सरकार नहीं रहेगी तो हिंदुओं को देख लेंगे. 

आरोपियों का खंगाला जा रहा आपराधिक इतिहास

इस मामले में एसएसपी अनुराग आर्य का कहना है कि 9 अक्टूबर को बहेड़ी थाना क्षेत्र के बाजपुर निवासी निहाल सिंह के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी. गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 13 अक्टूबर को उनकी मृत्यु हो गई. इस मामले में नसीम, अलीम, शोएब और इस्तकार के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया. इनका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है.

पूरा गांव भाजपा का सपोर्टर है- बीजेपी सांसद

बीजेपाी सांसद छत्रपाल गंगवार का कहना है कि निहाल सिंह गंगवार से हमारे करीबी रिश्ते थे. हमारा उनके परिवार में आना जाना है, वो पूरा गांव भाजपा का सपोर्टर है. उन्होंने कहा कि बहेड़ी के स्थानीय सपा विधायक अताउर रहमान हैं और अपराधियों को इनका सरंक्षण प्राप्त है. उन्होंने ये भी कहा कि अगर कोई वोट नहीं देगा तो इसका मतलब ये नहीं कि आप दबंगई करेंगे.

वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी को लेकर सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक, कहा- 'पूरा होगा OTDE का संकल्प' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'INDIA अलायंस के लिए चेतावनी और...', ओवैसी के बयान पर यूपी AIMIM अध्यक्ष
'INDIA अलायंस के लिए चेतावनी और...', ओवैसी के बयान पर यूपी AIMIM अध्यक्ष
'नाम आरिफ और 'लक्ष्मीजी ढाबा' नहीं चलेगा', नेम प्लेट विवाद पर साध्वी प्राची
'नाम आरिफ और 'लक्ष्मीजी ढाबा' नहीं चलेगा', नेम प्लेट विवाद पर साध्वी प्राची
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget