एक्सप्लोरर

Bareilly News: बरेली में तीन गैंगस्टरों पर बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की अवैध संपत्ति को पुलिस ने किया जब्त

UP News: यूपी के बरेली में शीशगढ़ थाना पुलिस ने हत्या और गैंगस्टर के अपराधी सुखदेव, रवि और वेद प्रकाश के द्वारा अवैध धंधों से अर्जित की गई डेढ़ करोड़ की चल अचल संपत्ति को जब्त कर लिया गया है.

Bareilly News: योगी सरकार अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कभी उनके घरों पर बुलडोजर चलवाती है तो कभी उनकी संपत्तियों का जब्तीकरण करती है ताकि अपराधी या तो प्रदेश छोड़कर चले जाए वरना अपराध करना छोड़ दे. बरेली (Bareilly) की शीशगढ़ थाना पुलिस ने हत्या और गैंगस्टर के अपराधी सुखदेव, रवि और वेद प्रकाश के द्वारा अवैध धंधों से अर्जित की गई डेढ़ करोड़ की चल अचल संपत्ति को जब्त कर लिया गया है.

क्या है पूरा मामला?
डीएम के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की गई है. पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है. दरअसल, शेरगढ़ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी सुखदेव ने अपने साथी रवि,  वेद प्रकाश,  संजीव जितेंद्र,  मुनेंद्र के साथ मिलकर गांव के लोगों के साथ मारपीट और धमकी देकर अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की. सुखदेव और उसके साथियों पर वकील की हत्या का भी आरोप है. जिसके बाद सुखदेव व उसके साथियों के खिलाफ थाना शेरगढ़ में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ.

गैंगस्टर एक्ट के तहत  संपत्ति को किया जब्त
शीशगढ़ थाना पुलिस ने डीएम के अनुमोदन के बाद अवैध संपत्ति को जब्त कर लिया. गैंगस्टर के आरोपी सुखदेव पर कार्रवाई के लिए सीओ बहेड़ी कई थानों की फोर्स लेकर गांव पहुंचे और लाउडस्पीकर पर अनाउंसमेंट करके संपत्ति को जब्त कर लिया. साथ ही पुलिस ने एक बोर्ड भी संपत्ति पर लगा दिया है कि इस संपत्ति को न तो कोई खरीदेगा और ना ही कोई बेचेगा.

उधर एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल का कहना है कि सुखदेव और उसके साथियों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज था जिसके बाद उसकी संपत्ति को जब्त करने के लिए डीएम से अनुमोदन मांगा गया था. डीएम का अनुमोदन मिलने के बाद गैंगस्टर के अपराधी सुखदेव और उसके साथियों की संपत्ति को पुलिस ने जब्त कर लिया है.

ये भी पढ़ें:-

UP Politics: यूपी BJP अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का अखिलेश यादव बड़ा आरोप, मुलायम सिंह यादव को लेकर कही ये बात

Noida Twin Tower Demolition: सुपरटेक ट्विन टावर विध्वंस से पहले हेल्पलाइन नंबर जारी, इन चीजों की कर सकेंगे शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget