एक्सप्लोरर

Bareilly News: बरेली में तौकीर रजा के बुलाने पर जुटे लोग, मारपीट-पथराव के बाद गाड़ियों को तोड़ा और लगाई आग

UP News: यूपी के बरेली शहर में शुक्रवार को तौकीर रजा ने जेल भरो आंदोलन के लिए लोगो से अपील की थी. इसके बाद वहां हंगामा शुरु होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को काबू में लाया.

Bareilly Violence News: यूपी के बरेली में आईएमसी अध्यक्ष तौकीर रज़ा ने शुक्रवार को जेल भरो आंदोलन को लेकर लोगो को इस्लामिया ग्राउंड में पहुंचने की अपील की थी, जिसके बाद वहां जमकर हंगामा हो गया. जिसके बाद श्यामगंज बाजार में मुस्लिम समुदाय द्वारा व्यापारियों के साथ मारपीट की, पथराव किया और गाड़ियों में तोड़फोड़ की, इतना ही नहीं आगजनी का भी प्रयास किया.

अब इस मामले में बारादरी थाने में दोनों पक्षों की ओर से दो मुकदमे दर्ज किए गए है. तो वही अब तौकीर रजा के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की मांग उठने लगी है. वही पुलिस ने आज बबाल वाले इलाके में फ्लैग मार्च किया. समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मयंक शुक्ला ने योगी सरकार पर हमला बोला है.

उन्होंने कहा की ये योगी सरकार की विफलता है. जिन लोगो ने अराजकता फैलाई है उनके खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए. समाजवादी पार्टी का स्पष्ट संदेश रहता है कि कानून व्यवस्था बनी रहनी चाहिए. समाजवादी पार्टी हमेशा संविधान की बात करती है. कल जो कुछ भी हुआ है वो कही न कही कानून का फेलियर है. प्रदेश की सरकार फेलियर नजर आ रही है.

उपद्रवियों के खिलाफ हो कार्रवाई
वहीं इस मामले में विश्व हिन्दू परिषद के नेताओं ने आज एसएसपी और एसपी सिटी से मिलकर तौकीर रज़ा और उपद्रव करने वाले लोगों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्यवाही करने की मांग की है. वीएचपी नेता राजकुमार राजपूत का कहना है कि तौकीर रज़ा के भड़काऊ बयान के बाद उनके समर्थन में आए मुस्लिम समुदाय के लोगो ने श्यामगंज बाजार में व्यापारियों के साथ मारपीट, लूटपाट, पत्थरबाजी, गाड़ियों में तोड़फोड़ की. इसके अलावा आगजनी का भी प्रयास किया. इसलिए तौकीर रज़ा के खिलाफ एनएसए की कार्यवाही की जानी चाहिए. उन्हे गिरफ्तार किया जाना चाहिए.

पुलिस ने किया FIR दर्ज
एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया थाना बारादरी में शुक्रवार शाम एफआईआर दर्ज की गई. पहली घटना श्यामगंज मसाला बाजार की है. वहां पर दो पक्षों में मारपीट हुई है दो युवकों के सर में चोट आई है उनका मेडिकल करवाया गया है. प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. दूसरी घटना श्याम गंज चौकी से थोड़ी दूरी पर लगभग 100 मीटर पर आजाद मस्जिद के पास हुई. जिसमें दो युवक मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे. उनके साथ मारपीट हुई थी उनको चोट आई थी उनका मेडिकल करवा दिया गया है.

प्राप्त तहरीर के आधार पर दूसरा मुकदमा पंजीकृत किया गया है. इन दोनों मुकदमों में जो भी व्यक्ति शामिल है सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से, हमारे ड्रोन कैमरे के माध्यम से तस्वीर निकाली जा रही हैं. उनके द्वारा चिन्हित किया जा रहा है. इन सभी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Varanasi News: ज्ञानवापी के तहखाना के लिए व्यापारियों ने सौंपा चांदी का सिंहासन, भक्तों में खुशी का माहौल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ सिपाही सुसाइड मामले में महिला सिपाही पर FIR, प्रेम जाल में फंसाने का आरोप
लखनऊ सिपाही सुसाइड मामले में महिला सिपाही पर FIR, प्रेम जाल में फंसाने का आरोप
उत्तरकाशी जिला योजना 2026 के विरोध में यमुनोत्री विधायक, आंदोलन की दी चेतावनी
उत्तरकाशी जिला योजना 2026 के विरोध में यमुनोत्री विधायक, आंदोलन की दी चेतावनी
'राजनीति की ABCD नहीं जानते', अखिलेश-राहुल को अंकल बुलाने पर सपा का पलटवार
'राजनीति की ABCD नहीं जानते', अखिलेश-राहुल को अंकल बुलाने पर सपा का पलटवार
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget