एक्सप्लोरर

बरेली: लिंग परिवर्तन करवा राजेश से बन गया सोनिया....पढ़ें रेलवे कर्मी की ये चौंकाने वाली कहानी

बरेली से एक अनोखी खबर सामने आयी है। यहां एक रेलवे कर्मचारी पुरुष से महिला बन गया....चार बहनों में अकेला भाई था...जीवन में किस तरह की परेशानी झेली..

बरेली, एबीपी गंगा। भगवान ही चमत्कार नहीं करते बल्कि धरती पर बैठा इंसान भी अब विज्ञान और तकनीक के जरिये चमत्कार कर सकता है और वो महिला से पुरुष और पुरुष से महिला भी बना सकता है। इसका जीता जागता उदाहरण यूपी के बरेली में देखने को मिला जहां एक युवक अपना लिंग परिवर्तन करवा कर महिला बन गया। उसने दिल्ली में अपने हार्मोन्स चेंज करवाए और अपने लिंग की सर्जरी करवाकर कुदरत के लिखे को भी बदल दिया।

राजेश से सोनिया बनी रेलवे कर्मी का कहना है कि वो बचपन से ही लड़की बनना चाहती थी। सोनिया बरेली में रेलवे कॉलोनी में रहती हैं। वे कहती हैं कि उसके अंदर लड़कियों वाली ही फिलिंग थी। बड़े होने पर राजेश की शादी कर दी गई लेकिन उसने अपनी पत्नी को अपने बारे में बताया कि वो लड़की है उसके अंदर लड़कों वाली कोई भी फिलिंग नहीं है। शादी के दो साल बाद ही दोनों में तलाक हो गया। जिसके बाद राजेश ने इंटरनेट पर देखा कि लिंग परिवर्तन भी हो सकता है। राजेश दिल्ली गया और फिर उसने अपने लिंग की सर्जरी करवाई और हार्मोन्स के जरिये वो राजेश से सोनिया बन गई। राजेश अब महिला की ही तरह दिखता है। वो महिलाओं वाले कपडे पहनता है। सजता-संवरता है और महिलाओं की तरह ही बोलता भी है। राजेश अब सोनिया बनकर काफी खुश है।

बरेली: लिंग परिवर्तन करवा राजेश से बन गया सोनिया....पढ़ें रेलवे कर्मी की ये चौंकाने वाली कहानी

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के महाप्रबंधक कार्यालय में इस तरह का ये एक अनोखा मामला सामने आया है। चार बहनों के बीच इकलौता भाई लिंग परिवर्तन कराकर लड़की बन गया। गौलतलब है कि इज्जत नगर मुख्य कारखाना प्रबंधक कार्यालय में तकनीकी ग्रेड-1 पर तैनात कर्मचारी राजेश ने सरकारी अभिलेखों में अपना नाम और लिंग बदलवाने के लिए आवेदन किया है। सीएम सिटी गोरखपुर में अनोखा मामला सामने आने के बाद इलाके में चर्चा बनी हुई है। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जत नगर मंडल में तैनात राजेश पांडे को अनुकंपा के आधार पर 19 मार्च, 2003 को नौकरी मिली थी, उसके परिवार में चार बहनें हैं। वर्ष 2017 में राजेश ने लिंग परिवर्तन कराकर अपना नाम सोनिया पांडे रख लिया। राजेश उर्फ सोनिया ने सबसे पहले मुख्य कारखाना कार्मिक प्रबंधक इज्जत नगर के सामने नाम और लिंग बदलने का आवेदन किया। रेलवे अधिकारियों के सामने जब मामला आया, तो वो चौंक गये थे।

राजेश उर्फ सोनिया ने बताया कि उसका शरीर तो पुरुष जैसा था लेकिन मन में महिलाओं जैसे ख्याल आते थे। परिवार के लोगों ने उसकी शादी करा दी। उसने अपने जीवनसाथी को मन में आ रहे ख्याल के बारे में बताया। इसके बाद दोनों ने सहमति से तलाक ले लिया। तलाक के बाद वर्ष 2017 में उसने सर्जरी कराकर अपना लिंग परिवर्तन करा लिया और राजेश से सोनिया पांडेय बन गया।

राजेश से सोनिया बने रेलवे कर्मचारी ने बताया कि लिंग परिवर्तन का विचार जब परिवार के सदस्यों को बताया तो वो नाराज हो गए.... उसकी बात सुनकर मां और बहनें रूठ गईं। कोई दूसरा रास्ता न दिखा तो उसने लिंग परिवर्तन करा लिया। धीरे-धीरे सब कुछ ठीक हो गया। समय के साथ मां और बहनें भी मान गईं। वहीं सोनिया की मां का कहना है कि जब तीन बहनों के बाद घर में बेटा हुआ था तो सब लोग बहुत खुश थे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
अखिलेश के साथ आएंगे चंद्रशेखर आजाद? गठबंधन पर खत्म किया सस्पेंस
अखिलेश के साथ आएंगे चंद्रशेखर आजाद? गठबंधन पर खत्म किया सस्पेंस
फिर चर्चा में तमन्ना मलिक, बुर्के में कांवड़ लाने की तैयारी पर SDM कोर्ट का बड़ा आदेश
फिर चर्चा में तमन्ना मलिक, बुर्के में कांवड़ लाने की तैयारी पर SDM कोर्ट का बड़ा आदेश
देहरादून में डेंगू समय से पहले डेंगू की दस्तक, स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर
देहरादून में डेंगू समय से पहले डेंगू की दस्तक, स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
कांग्रेस विधायक ने कहा- पंकजा मुंडे बीजेपी छोड़ें, CM बना देंगे
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget