एक्सप्लोरर

Bareilly News: भगवान के नाम पर भू-माफियाओं ने जमीन पर कर लिया कब्जा, 1942 से यहां चल रही थी मंडी, धरने पर बैठे लोग

बरेली में भू-माफियाओं ने भगवान के नाम पर दान में दी गई जमीन को हड़प लिया है. यहां आजादी से पहले से ही सब्जी मंडी लगती आ रहा है. सब्जी मंडी के नाराज दुकानदार धरने पर बैठ गए हैं.

UP News : सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने भले ही भूमाफियाओं को न बख्शे जाने के निर्देश दिए हों लेकिन बरेली (Bareilly) के नबाबगंज तहसील में बनी सब्जी मंडी को भूमाफियाओं (Land Mafia) ने अधिकारियों की सांठगांठ से अपना नाम करवा लिया. बताया जा रहा है कि यह जमीन भगवान के नाम पर दान की गई थी और यहां पर 1942 से सब्जी मंडी लगती आ रही है. सब्जी विक्रेताओं को मंडी खाली करने की धमकी मिल रही है जिससे परेशान सब्जी विक्रेता, उनके घर की महिलाएं और बच्चे एक सप्ताह से धरने पर बैठे हैं.

मामले में वकील प्रदीप कुमार सूरी ने बताया कि कुछ भूमाफियाओं ने सब्जी मंडी की जमीन का अपने नाम पर बैनामा करवा लिया है और अब वे पुलिस प्रशासन के दम पर मंडी खाली करवाना चाहते हैं. वहीं, दिल्ली से यहां आए बीजेपी के नेता मोहम्मद फैसल ने कहा, 'मैं इन गरीब सब्जी वालों की आवाज को उठाने के लिए दिल्ली से आया हूं.'  उनका कहना है कि यह जमीन ठाकुर जी यानी भगवान के नाम पर है.

सीएम योगी से लगाई गई न्याय की गुहार

उधर, सब्जी मंडी में धरने पर बैठी महिलाओं का कहना है कि अगर सब्जी मंडी हटाई गई तो हमलोग परिवार सहित खुदकुशी कर लेंगे. महिलाओं का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से हमलोग धरने पर बैठे हैं, भीषण गर्मी में हमारे छोटे-छोटे बच्चे भी यहीं पर बैठे है और लाखों रुपये की सब्जी सड़कर खराब हो गई है. महिलाओं ने सीएम योगी से अपील की है कि अगर उनकी दुकानें उजाड़ दी गईं तो वे अपना परिवार कैसे पालेंगे?

Shri Krishna Janmabhoomi: 13.37 एकड़ भूमि को मुक्त कराने की याचिका पर मथुरा कोर्ट आज सुना सकती है फैसला

वहीं, इस मामले में नबाबगंज के बीजेपी विधायक डॉ. एमपी आर्या ने कहा कि वह सब्जी वालों की मदद करना चाहते हैं और उन्होंने उनसे बात भी की है. विधायक ने कहा कि उन्होंने दोनों पक्षों को बुलाकर बात की थी. उधर, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि यह जमीन से जुड़ा मामला है इसमें कोर्ट का जो भी आदेश आएगा उसका पालन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें -

Gyanvapi Masjid Survey: पूर्व कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्रा ने पेश की 2 पन्नों की रिपोर्ट, इन सबूतों के मिलने का किया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में बनेगा 9वां कल्याण मंडपम, मिलेंगी मॉडर्न सुविधाएं
गोरखपुर में बनेगा 9वां कल्याण मंडपम, मिलेंगी मॉडर्न सुविधाएं
लखनऊ: हिरासत में लिए गए NSUI कार्यकर्ता, लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप
लखनऊ: हिरासत में लिए गए NSUI कार्यकर्ता, लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप
पल्लवी पटेल का चुनाव आयोग पर निशाना, चुनाव आयुक्त को बताया BJP का एजेंट
पल्लवी पटेल का चुनाव आयोग पर निशाना, चुनाव आयुक्त को बताया BJP का एजेंट
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget