एक्सप्लोरर

बरेली: किसानों के बीच पहुंचे सीएम योगी, कम्युनिज्म की ये थ्योरी बताते हुए विपक्ष पर लगाया गुमराह करने का आरोप

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को बरेली में किसानों को संबोधित करते हुए विपक्ष पर गुमराह करने का आरोप लगाया.

बरेली: किसान संगठन अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. जबकि, केंद्र की मोदी सरकार लगातार किसानों को मनाने में जुटी है. किसानों के साथ लगातार वार्ता फेल होने का बाद अब बीजेपी किसान सम्मेलनों के जरिए कृषि कानून पर फैले भ्रम को दूर करने की कोशिश में जुटी है. बीजेपी ने चौपाल लगाकर किसानों को कृषि कानूनों के फायदे गिनाने का अभियान शुरू कर दिया है. इसी क्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को बरेली में किसानों को संबोधित करते हुए विपक्ष पर गुमराह करने का आरोप लगाया.

सीएम ने बताई कम्युनिज्म की ये थ्योरी सीएम योगी ने कहा कि ''कम्युनिज्म की ये थ्योरी कि एक झूठ को अगर 100 बार बोलोगे तो सच हो जाएगा, ये कभी सफल नहीं होने वाली है. हम तो सत्य के आग्रही हैं, सत्य बोलेंगे और सत्य के मार्ग का अनुसरण करने में कोई संकोच नहीं करेंगे. यही बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सामने कह रहे हैं.''

विपक्ष लोगों को गुमराह कर रहा है योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ''हम मंडी को तकनीक के साथ जोड़कर मंडी व्यवस्था को सुदृढ़ कर रहे हैं. किसान भाइयों को अच्छी सड़कें, शेड, पार्किंग और बुनियादी सुविधाएं दे रहे हैं. लेकिन, मुद्दा विहीन विपक्ष लोगों को गुमराह कर रहा है कि मंडी बंद हो जाएगी, उन्हें ये बुरा लग रहा है कि किसानों के लिए नई-नई चीजें क्यों?''

भारत बढ़ रहा है सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ''पीएम नरेंद्र मोदी ने वही किया है जो उन्होंने कहा था, जब भारत बढ़ रहा है, लोग ईर्ष्या करते हैं. ये लोग बार-बार झूठ दोहरा रहे हैं. झूठ का कम्युनिज्म सिद्धांत यहां सफल नहीं होगा. पीएम मोदी ने किसान को बीज, उर्वरक और कृषि लाभ के लिए श्रृंखला विकसित करने के लिए कहा है और हम इसे कर रहे हैं.''

111 परियोजनाओं का किया उद्घाटन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसानों को कृषि कानूनों के फायदे बताने के साथ ही 111 परियोजनाओं का उद्घाटन किया, सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार भी किसानों को कृषि कानूनों के फायदे के बारे में बताया और विपक्ष पर जमकर सियासी वार किए.

ये भी पढ़ें:

योगी सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, डॉ. कफील खान की रिहाई के खिलाफ याचिका खारिज

UP: समाजवादी पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं असदुद्दीन ओवैसी, जानें कैसे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
यूपी को मिलेगा अत्याधुनिक आपदा प्रबंधन केंद्र, आज नए मुख्यालय का लोकार्पण करेंगे CM योगी
यूपी को मिलेगा अत्याधुनिक आपदा प्रबंधन केंद्र, आज नए मुख्यालय का लोकार्पण करेंगे CM योगी
'जो खुद को बाबर की संतान मानते हैं, नया भारत उन्हें जवाब देगा', CM योगी का विपक्ष पर हमला
'जो खुद को बाबर की संतान मानते हैं, नया भारत उन्हें जवाब देगा', CM योगी का विपक्ष पर हमला
यूपी: लखनऊ में 'प्रो एक्सपो 2026' का आगाज, युवाओं को मिलेगा बिजनेस और फ्रेंचाइजी का बड़ा मंच
लखनऊ में 'प्रो एक्सपो 2026' का आगाज, युवाओं को मिलेगा बिजनेस और फ्रेंचाइजी का बड़ा मंच

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
Mopping Tips: पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
Embed widget