एक्सप्लोरर

UP News: बरेली में H3N2 के मरीज, चार साल की मासूम और 21 साल के युवक में बीमारी की पुष्टि

Bareilly H3N2 Case: सीएमओ ने बताया कि दोनों मरीजों के परिवार के लोगों के भी सैंपल लिए गए हैं. टेमी फ्लू की खुराक मरीजों के साथ परिवार को भी दी गई है. परिजनों को बचाव संबंधी जानकारी दी गई है.

Bareilly News: अब बरेली में भी इन्फ्लूएंजा (Influenza) के मरीज मिलने शुरू हो गए हैं. H3N2 की चपेट एक 4 साल की मासूम और 21 साल का युवक आ गया है. दोनों 300 बेड हॉस्पिटल में जांच कराने पहुंचे थे, जहां पर उनके सैंपल लिए गए. इनमें कर्मचारी नगर (Karmchari Nagar) निवासी 21 साल का युवक और 4 साल की राजेंद्र नगर (Rajendra Nagar) निवासी बच्ची में इनफ्लुएंजा की पुष्टि हुई है. 

दोनों को किया गया होम आइसोलेट
हालांकि, फिलहाल दोनों की हालत ठीक बतायी जा रही है. दो मरीजों के सामने आने के बाद बच्ची और युवक दोनों को होम आइसोलेट कर दिया गया है. चिकित्सक दोनों की निगरानी कर रहे हैं. वहीं इन्फ्लूएंजा के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग जिले में सतर्क हो गया है.

तनाव लेने की जरूरत नहीं -सीएमओ
इसको लेकर सीएमओ डॉ बलबीर सिंह ने बताया कि इनफ्लुएंजा H3N2 से घबराने की जरूरत नहीं है. ये वायरस आसानी से सही हो जाता है. इसलिए तनाव लेने की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने बताया कि जो दो मरीज मिले हैं, उन्हें होम आइसोलेट किया गया है. देनों मरीजों को दवाई भी दे दी गई है. 

परिजनों के भी लिए गए सैंपल
सीएमओ ने बताया कि दोनों मरीजों के परिवार के लोगों के भी सैंपल लिए गए हैं. उन्होंने बताया वही टेमी फ्लू की खुराक मरीजों के साथ उनके परिवार के लोगों को भी दी गई है. दोनों मरीजों के परिजनों को संक्रमण से बचाओ संबंधी जानकारी भी दी गई है. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त इंतजाम और पर्याप्त दवा उपलब्ध है. जिला अस्पताल में 10 बेड का अलग से वार्ड बनाया गया है.

देशभर में बढ़ रहे मरीज
गौरतलब है कि इनफ्लुएंजा H3N2 के मरीजों की संख्या देश भर में दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है. ऐसे में जरूरत है कि बहुत ज्यादा सतर्क रहा जाए. इसके लिए चिकित्सक भी लोगों को सावधान कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें : UP Politics: अखिलेश यादव से मिले हुए हैं योगी के ये मंत्री, मैनपुरी चुनाव में की मदद, सपा प्रमुख का चौंकाने वाला दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget