एक्सप्लोरर

Bareilly Ganga Aarti: वाराणसी, हरिद्वार की तरह नाथ नगरी बरेली में भी होगी गंगा आरती, नए साल से चौबारी घाट पर हुआ आयोजन

Bareilly News: बरेली के रामगंगा स्थित चौबारी घाट पर नव वर्ष के पहले दिन गंगा आरती की शुरुआत की गई है. इस अवसर पर घाट पर दीप जलाए गए.

Bareilly News: काशी, हरिद्वार, सरयू नदी की तर्ज पर नाथ नगरी बरेली में भी गंगा आरती की शुरुआत की गई है. बरेली के रामगंगा स्थित चौबारी घाट पर नव वर्ष के पहले दिन गंगा आरती की शुरुआत की गई. डीएम रविंद्र कुमार की पहल पर अब हर महीने के प्रथम सोमवार को गंगा आरती हुआ करेगी.  

रामगंगा स्थित चौबारी घाट पर नए साल के पहले सोमवार से गंगा आरती का प्रबंध किया गया. इसके लिए चौबारी घाट को दीपों से सजाया गया. जिसके बाद वहां पर विधि विधान से गंगा आरती की गई. गंगा आरती में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ वन विभाग के अफसर, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे. इस दौरान चौबारी घाट पर पूरा वातावरण मां गंगा की आरती से गुंजायमान हो गया.

बरेली में होगी गंगा आरती
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने गंगा आरती में उपस्थित सभी सम्मानितजनों से कहा कि सबका साथ हो, गंगा साफ हो के संकल्प के साथ आम जनमानस के सहयोग से ही गंगा के स्वच्छता का मार्ग प्रशस्त होगा. गंगा स्वच्छता के लिये जन सहभागिता बहुत आवश्यक है. नदियों के घाटों पर कोई भी प्लास्टिक, फूल, माला व कांच की बनी हुई चीजों को प्रवाहित न करें. उन्होंने कहा कि यह आरती प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को आयोजित की जाएगी. 

गंगा आरती का उद्देश्य नदी के संरक्षण के लिए जन-जागरूकता बढ़ाना, सामाजिक रूप से प्रासंगिक कारणों में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना, गंगा नदी को स्वच्छ रखने के लिये जिम्मेदारियों की भावना विकसित कराना है. जिसके अन्तर्गत गंगा व उसकी सहायक नदियों के घाट पर गंगा-महाआरती, दीप-दान, तथा घाटों की साफ सफाई आदि कार्यक्रम आयोजित कराये जा रहे है. 

नए साल के पहले सोमवार को हुआ आयोजन
सभी अतिथियों ने गंगा महाआरती की भव्यता व औलौकिकता के दर्शन किये. अंत में समस्त अतिथियों द्वारा गंगा में दीप प्रवाहित किये गये. इस मौके पर वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने कहा कि हम सभी को ये संकल्प लेना चाहिए की गंगा को प्रदूषित नही करेंगे, उसमें प्लास्टिक नहीं डालेंगे क्योंकि ये जल में रहने वाले जीवों के लिए ख़तरनाक होती है. 

बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने कहा की जल ही जीवन है. पूरी दुनिया में पृथ्वी के अलावा कहीं भी जल नहीं है. इसलिए हम सभी को गंगा को साफ रखना होगा. इस मौके पर वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा, अधिवक्ता एवं वरिष्ठ समाज सेवी अनिल कुमार सक्सेना,  मुख्य वन संरक्षक बी प्रभाकर समेत कई अधिकारीगण मौजूद रहे.  

Bus Driver Strike Today: लखनऊ, वाराणसी, कुशीनगर में बसों की हड़ताल जारी, यात्री परेशान, जानें- आपके जिले का क्या है हाल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
Embed widget