एक्सप्लोरर

Bus Driver Strike in UP: लखनऊ, वाराणसी, कुशीनगर में बसों की हड़ताल जारी, यात्री परेशान, जानें- आपके जिले का क्या है हाल?

Bus Driver Protest in UP: यूपी में बस और ट्रक चालकों ने नए कानून के विरोध में 1 जनवरी के बाद दूसरे दिन भी हड़ताल जारी है. जिसकी वजह से आम जन जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है.

UP Protest Against New Motor Vehicle Act: केंद्र सरकार के नए सड़क कानून के खिलाफ वाराणसी समेत पूरे प्रदेश में आज दूसरे दिन भी हड़ताल जारी है.  जिसकी वजह से ट्रक और बस चालकों ने जगह-जगह अपने वाहन खड़े कर दिए हैं, और रोडवेज बसें भी नहीं चल रही हैं. वाराणसी में रोडवेज बस कर्मचारी व निजी वाहन कर्मचारी की हड़ताल से यात्री परेशान हैं.

यूपी में बस और ट्रक चालकों ने नए कानून के विरोध में 1 जनवरी के बाद दूसरे दिन भी हड़ताल जारी है.  जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश में परिवहन विभाग के अंतर्गत चलने वाले सरकारी वाहनों व निजी चालकों ने हड़ताल की है. वाराणसी से आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर, प्रयागराज, चंदौली, लखनऊ जाने के लिए यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

कुशीनगर में हाईवे जाम
कुशीनगर जिले में नए मोटर व्हीकल एक्ट के विरोध में परिवहन निगम के चालक और ट्रक ड्राइवर हड़ताल पर रहे. इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है. उन्हें गंतव्य तक जाने के लिए पडरौना सहित अन्य बस स्टेशनों पर घंटों वाहनों इंतजार करना पड़ा. ट्रक चालक भी आंदोलनरत रहे. राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर कसया जैन धर्म कांटा के पास ट्रक चालकों ने चकका जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. इसके अलावा तमकुहीराज थाना क्षेत्र के मंझरिया में एनएच-28 जाम कर प्रदर्शन किया. चालकों ने नए कानून को काले कानून की संज्ञा दी और इसमें संशोधन की मांग कर रहे है.

लखनऊ में आज भी ट्रक और बस ड्राइवरों का प्रदर्शन जारी है . बरेली में भी हड़ताल है. बस, ट्रक, ऑटो कुछ भी नही चल रहा है. इसका सीधा असर आम लोगों को झेलना पड़ रहा है. एक तरह जहां लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ रोजमर्रा के जरूरी सामान की भी किल्लत हो गई है. 

अन्य जिलों में भी आम जनजीवन अस्त-व्यस्त

ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल की वजह से हमीरपुर में कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर मौदहा में जाम लग गया. जिसकी वजह से घंटों तक वाहन जाम में फंसे रहे. फ़तेहपुर में भी रोडवेज़ बसों का संचालन रुका हुआ है जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. सोमवार को झांसी में शिवपुरी हाईवे पर ट्रक चालकों ने प्रदर्शन किया. कानपुर देहात में ट्रक चालकों ने जाम लगा दिया, जिसके चलते लोग परेशान हुए, इसी तरह फ़र्रुख़ाबाद, औरैया, उन्नाव, इटावा में भी हड़ताल का असर देखने को मिल रहा है.

Ram Mandir Opening: राम मंदिर को लेकर असदुद्दीन ओवैसी का भड़काऊ बयान, कहा- 'हमारी मस्जिद हमने खो दी, कहीं 3-4 और...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में सर्दी का असर हुआ कम, नोएडा से लखनऊ तक शुष्क रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट
यूपी में सर्दी का असर हुआ कम, नोएडा से लखनऊ तक शुष्क रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट
पीलीभीत: भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी, निरस्त करने की मांग
पीलीभीत: भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी, निरस्त करने की मांग
ग्रेटर नोएडा के भनौता गांव में गरजा प्राधिकरण का बुलडोजर, 60 करोड़ की भूमि अतिक्रमण मुक्त
ग्रेटर नोएडा के भनौता गांव में गरजा प्राधिकरण का बुलडोजर, 60 करोड़ की भूमि अतिक्रमण मुक्त
बस्ती जल विभाग घोटाले पर अधिशासी अभियंता योगेंद्र प्रसाद ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा?
बस्ती जल विभाग घोटाले पर अधिशासी अभियंता योगेंद्र प्रसाद ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Madhya Pradesh News: खरगोन में शादी का जश्न मातम में बदला | Viral Video | Crime | MP News | ABP News
Breaking News: लाल किला के पीछे संदिग्ध कार से बड़ा खुलासा | Delhi News
UP Election : Lucknow में CM Yogi और Bhagwat की 'गुपचुप' बैठक! 2027 चुनाव पर बना बड़ा प्लान? |
Crime News: गर्भवती पत्नी को खूनी 'सरप्राइज गिफ्ट' ! | Sansani
Janhit: कैमरे में कैद दिल्ली के 'स्पीडबाज' की करतूत | Delhi Dwarka Horror | Sahil Dhaneshra

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंडियन डॉग, गो बैक...', ऑस्ट्रेलियाई में भारतीय पर नस्लीय हमला, 3 लोगों ने सिख युवक की नाक तोड़ी
'इंडियन डॉग, गो बैक...', ऑस्ट्रेलियाई में भारतीय पर नस्लीय हमला, 3 लोगों ने सिख युवक की नाक तोड़ी
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर शिवनेरी किले में भीड़ बेकाबू, भगदड़ जैसी स्थिति, महिला-बच्चों समेत कई घायल
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर शिवनेरी किले में भीड़ बेकाबू, भगदड़ जैसी स्थिति, कई घायल
Weather Forecast: बारिश संग ओले... IMD ने दी फिर चेतावनी, यूपी से दिल्ली और बिहार तक कब कहां बरसेंगे बादल
बारिश संग ओले... IMD ने दी फिर चेतावनी, यूपी से दिल्ली और बिहार तक कब कहां बरसेंगे बादल
हारते ही नीदरलैंड के कप्तान ने भारत को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'आप यहां आकर बहुत...'
हारते ही नीदरलैंड के कप्तान ने भारत को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'आप यहां आकर बहुत...'
Dhurandhar Overseas BO: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने ओवरसीज में सात साल बाद फिर रचा इतिहास, बना डाले ये 5 रिकॉर्ड्स
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने ओवरसीज में सात साल बाद फिर रचा इतिहास, बना डाले ये 5 रिकॉर्ड्स
Shahbaz Sharif US Visit: ट्रंप ने शहबाज शरीफ को अमेरिका क्यों बुलाया? भारत संग डील के बीच पाकिस्तान-US में आखिर क्या पक रहा?
ट्रंप ने शहबाज शरीफ को अमेरिका क्यों बुलाया? भारत संग डील के बीच पाकिस्तान-US में आखिर क्या पक रहा?
युवाओं में तेजी से बढ़ रहा जॉइंट पेन, 20-30 की उम्र और जोड़ों में दर्द? जानिए वजह और बचाव
युवाओं में तेजी से बढ़ रहा जॉइंट पेन, 20-30 की उम्र और जोड़ों में दर्द? जानिए वजह और बचाव
नए इनकम टैक्स रूल्स से कितनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी? एक क्लिक में समझें हिसाब
नए इनकम टैक्स रूल्स से कितनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी? एक क्लिक में समझें हिसाब
Embed widget