एक्सप्लोरर

Bareilly News: IFFCO आंवला यूनिट में धरने पर बैठे एक किसान की मौत, मृत के बेटे ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

बरेली (Bareilly) स्थित इफको आंवला यूनिट (IFFCO Aonla Unit) में आठ महीने से धरना पर बैठे एक किसान की मौत हो गई. जिसके बाद उसके बेटे ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

UP News: बरेली (Bareilly) में किसानों की सहकारी संस्था इफको आंवला यूनिट (IFFCO Aonla Unit) में आठ महीने से धरना दे रहे किसानों में से एक किसान की मौत हो गई. धरने में हुई किसान की मौत से किसानों में जबरदस्त आक्रोश है. किसानों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया. जिसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम (SDM) और सीओ (CO) के समझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया.

मामला भमोरा थाना क्षेत्र स्थित किसानों की सहकारी संस्था इफको आंवला यूनिट का है. जहां पर पिछले आठ महीने से किसान अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं. शनिवार की सुबह धरने पर बैठे एक किसान की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद फौरन किसान को अस्पताल भिजवाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक किसान के बेटे का आरोप है कि इफको ने उनकी 22 बीघा जमीन ले ली लेकिन नौकरी नहीं दी.

क्या है मामला?
दरअसल, आंवला भमोरा रोड पर स्थित इफको पर भारतीय किसान यूनियन की ओर से करीब आठ माह से धरना प्रदर्शन चल रहा है. संगठन इफको प्रबंधन से भूदाताओं को रोजगार देने समेत विभिन्न मांगे कर रहा है. एसडीएम आंवला नहने राम ने इफको अधिकारियों और संगठन के पदाधिकारियों के बीच कई बार बैठक कर वार्ता कराई. लेकिन दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन सकी. 

शनिवार को धरना स्थल पर भमोरा के गांव नौगवां निवासी 60 वर्षीय जयसिंह की अचानक हालत बिगड गयी. मौजूद किसान उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गये. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं किसान ओम शंकर सक्सेना का कहना है कि इफको ने 2200 से अधिक किसानों की जमीन ली. लेकिन नौकरी केवल 200 किसानों को दी गई. इफको से हम लोग लगातार नौकरी देने की मांग कर रहे हैं.

Ghazipur News: ओम प्रकाश राजभर और अखिलेश यादव के बीच विवाद पर पहली बार बोले अफजाल अंसारी, ये दिया जवाब

क्या बोले एसडीएम?
सूचना पर एसडीएम आंवला नहने राम, सीओ चमनसिंह चावडा, भमोरा थाना प्रभारी ट्रेनी सीओ डा. दीपशिखा भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे. जिसके बाद किसानों को समझा बुझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं किसान संगठन के प्रदेश महासचिव शिशुपाल सिंह ने इफको प्रबंधन पर हठधर्मिता का आरोप लगाया. इसके अलावा मृतक किसान के आश्रित को नौकरी और सरकार से मुवावजा देने की मांग की है.

वही इस मामले में किसान के शव का पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे एसडीएम आंवला नहने राम मीडिया के सवालों से बचते नजर आए. उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देना जरूरी नहीं समझा. बस इतना कहा की एक किसान की मौत हुई है, उनका पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना के लाभार्थी आज ही करा लें E-KYC, नहीं तो फंस सकती है अगली किस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget