एक्सप्लोरर

Bareilly News: गृहमंत्री अमित शाह के नाम पर ठगी की कोशिश, टिकट दिलाने के लिए पूर्व विधायक को किया फोन और...

Bareilly News: इस गिरोह के सदस्य केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बनकर फोन पर नेताओं से टिकट दिलवाने के नाम पर ठगी करते हैं. आरोपी ने पूर्व विधायक को टिकट का लालच देकर पैसे लेने की कोशिश की.

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में खुद को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बताकर लोकसभा चुनाव का टिकट दिलाने के लिए एक पूर्व विधायक को फोन करके धन मांगने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया. अपर पुलिस अधीक्षक (देहात क्षेत्र) देहात मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि बरेली के नवाबगंज थाने में इंस्पेक्टर विनोद कुमार की तरफ से एक मुकदमा दर्ज किया गया है.

इसमें कहा गया है कि एक गिरोह के सदस्य केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बनकर फोन पर नेताओं से टिकट दिलवाने के नाम पर ठगी करते हैं. उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया है कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के समूहा गांव के निवासी रविंद्र मौर्य ने चार जनवरी और 20 जनवरी 2024 को पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत से नौ बार फोन पर बात की.

गृहमंत्री अमित शाह के नाम पर ठगी
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा, बताया कि उसने उनसे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बनकर बात की और पूर्व विधायक से टिकट का लालच देकर धन ऐंठने की कोशिश की. ट्रू कॉलर पर नम्बर जांचने पर केंद्रीय गृहमंत्री केंद्र सरकार के नाम से आईडी दिख रही थी. मिश्रा का कहना है कि जब रविंद्र मौर्य को पता चला कि पुलिस जांच कर रही है तभी उसने सिम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि जिस नंबर से पूर्व विधायक को कॉल की गयी थी वह नंबर रविंद्र के गांव के ही हरीश नामक व्यक्ति की आईडी पर पंजीकृत है.

उन्होंने बताया कि इस मामले में हरीश को हिरासत में ले लिया गया है उसने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि उसने यह सिम 29 दिसंबर 2023 को अपनी आईडी पर खरीदा था. थोड़ी देर बाद ही गांव के रविंद्र मौर्य और शाहिद ने उसे धमकाकर सिम छीन लिया था. पुलिस इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है. दोनों आरोपियों  रविंद्र और शाहिद की तलाश की जा रही है. 

Electoral Bonds Scheme: 'BJP की नाजायज नीतियों का भंडाफोड़', चुनावी बॉन्ड स्कीम पर आए फैसले पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती: 10kg गांजे के साथ BJP का नामित सभासद गिरफ्तार! कांवड़ यात्रा में खपाने का प्लान
बस्ती: 10kg गांजे के साथ BJP का नामित सभासद गिरफ्तार! कांवड़ यात्रा में खपाने का प्लान
यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- नोएडा से लखनऊ का मौसम
यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- नोएडा से लखनऊ का मौसम
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget