एक्सप्लोरर

Bareilly: बरेली में प्रॉपर्टी विवाद में बुजुर्ग दंपति से मारपीट, बीजेपी नेता पर लगे गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के बरेली में बीजेपी के एक नेता पर बुजुर्ग दंपत्ति से मारपीट करने के आरोप लगे हैं. अर्जुन अग्रवाल पर आरोप हैं कि प्रॉपर्टी विवाद में उन्होंने घर में घुसकर पति-पत्नी के साथ मारपीट की है.

UP News: बरेली (Bareilly) में बीजेपी के वरिष्ठ नेता अर्जुन कुमार अग्रवाल (Arjun Kumar Aggarwal) पर आरोप है कि वे अपने साथियों के साथ मिलकर बुजुर्ग दंपत्ति के घर घुस गए. इसके बाद उन्होंने बुजुर्ग दंपत्ति और उनकी बेटी को बेरहमी से पीटा. अर्जुन अग्रवाल मंत्री कपिल देव अग्रवाल (Kapil Dev Aggarwal) के समधी हैं. पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब बीजेपी नेता अपने 15-20 गुर्गों के साथ उनके घर में घुसकर मारपीट कर रहे थे तो पुलिस घर के बाहर खड़ी तमाशबीन बनी हुई थी.

हालांकि पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बीजेपी नेता सहित 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पीड़िता देवयानी मदान, डॉ प्रमोद मदान और अंशु मदान ने बताया कि प्रॉपर्टी विवाद में उनसे मारपीट की गई. अर्जुन कुमार अग्रवाल, उनके परिवार के सदस्य और 15-20 अज्ञात लोगों ने मंगलवार को घर में घुसकर बेरहमी से मारपीट और लूटपाट की. इन सभी ने तीनों को लाठी डंडों से पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया.

मकान को लेकर विवाद में शुरू हो गई मारपीट

शहर कोतवाली थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी रामपुर गार्डन में डॉ प्रमोद मदान और उनकी पत्नी अंशु मदान रहते हैं. उनकी बेटी देवयानी मदान बरेली के कॉन्वेंट स्कूल में टीचर है और वह डोहरा रोड स्थित कालोनी में रहती है. आरोप है प्रॉपर्टी के विवाद में जबरन घर में पति-पत्नी और बेटी को डंडों से पीटा गया है. कई बार पुलिस को कॉल की गई लेकिन पुलिस समय पर नहीं पहुंची. उधर, एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि एक मकान को लेकर विवाद है. डॉक्टर प्रमोद मदान अपनी पत्नी के साथ रहते हैं. दूसरे पक्ष का कहना है कि हम वहां पूजा करने गए थे. इसी दौरान दोनों में मारपीट हुई है. इसमें एक पक्ष द्वारा तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है. अभी पता चला है कि दूसरा पक्ष भी तहरीर लेकर आ रहा है. मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें -

Atiq Ahmed News: बाहुबली अतीक अहमद पर प्रशासन का जबरदस्त एक्शन, प्रयागराज में सवा अरब से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात
IPS आशुतोष मिश्रा की मां की मौत पर बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने
IPS आशुतोष मिश्रा की मां की मौत पर बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने
नितिन नवीन की नई टीम को CM योगी ने दी बधाई, जानें क्या बोले?
नितिन नवीन की नई टीम को CM योगी ने दी बधाई, जानें क्या बोले?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget