एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed News: बाहुबली अतीक अहमद पर प्रशासन का जबरदस्त एक्शन, प्रयागराज में सवा अरब से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

यूपी में गैंगस्टर और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में प्रयागराज में पूर्व सासंद अतीक अहमद की कई बीघा जमीन को कुर्क कर दिया गया है जिसपर बबूल के पेड़ उगाए गए थे.

UP News: संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) में माफिया घोषित किए गए पूर्व सांसद अतीक अहमद (Atiq Ahmed) की सवा अरब रुपए से ज्यादा की कीमत वाली दो संपत्तियों को कुर्क किया गया. कुर्की की यह कार्रवाई प्रयागराज के झूसी मोहल्ले के हवेलिया इलाके में की गई. कुर्क की गई संपत्तियां तकरीबन 13 बीघे में मौजूद थी. माफिया अतीक ने इन संपत्तियों को  खरीदने के बाद इस पर बबूल के बाग तैयार कराए थे. इसके साथ ही कुछ जमीन खाली भी पड़ी हुई थी. 

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक जो संपत्तियां कुर्क की गई हैं, उनकी अनुमानित कीमत एक अरब 28 करोड़ रुपए है. प्रयागराज पुलिस का दावा है कि यह अतीक के खिलाफ अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है. इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश में किसी भी माफिया के खिलाफ एक दिन में की गई यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है. पुलिस के मुताबिक माफिया अतीक अहमद ने 13 बीघे की यह जमीन अपने पिता हाजी फिरोज अहमद, चाचा उस्मान और अफरोज के नाम खरीदी थी. गंगा नदी के ठीक किनारे होने की वजह से इसकी कीमत काफी ज्यादा है. अतीक अहमद ने अपनी इस जमीन पर बबूल के पेड़ के बाग तैयार करा दिए थे. जमीन और बाग की देख- रेख दूसरे लोग करते थे. इसकी वजह से पड़ोस के लोगों को भी इस बात की जानकारी नहीं थी कि यह अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति है.

गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई है कार्रवाई

प्रयागराज पुलिस ने अतीक की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत की है. पुलिस अफसरों का दावा है कि अतीक अहमद ने इस संपत्ति को अपराध से की गई कमाई से अर्जित किया है. संपत्ति के बारे में आसानी से लोगों को जानकारी ना हो, इस वजह से अतीक ने इसे खुद अपने नाम रखने के बजाय पिता और दूसरे रिश्तेदारों के नाम की हुई थी. प्रयागराज पुलिस ने इस जमीन के बारे में जानकारी हासिल करने के बाद राजस्व विभाग से इसकी पड़ताल कराई. राजस्व विभाग की मुहर लगने के बाद पुलिस ने कुर्की के लिए डीएम संजय कुमार खत्री से अनुमति मांगी. डीएम ने पुलिस को दो दिन पहले ही यानी 21 नवंबर अनुमति दी थी.

मजिस्ट्रेट की निगरानी में कार्रवाई

कुर्की की कार्रवाई दोपहर करीब 2 बजे पुलिस और प्रशासन के बड़े अफसरों की मौजूदगी में शुरू की गई. इस मौके पर कार्रवाई की जगह को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया था. पुलिस के साथ ही पीएसी की भी तैनाती की गई थी. कुर्की की पूरी कार्रवाई मजिस्ट्रेट की निगरानी में हुई. इस दौरान पुलिस ने ढोल बजाकर मुनादी कराते हुए लोगों को कुर्की की कार्यवाही के बारे में जानकारी दी. कुर्क की गई संपत्ति पर पुलिस ने अपना बोर्ड भी लगा दिया है. बोर्ड पर लिखा गया है कि अतीक अहमद के पिता और दूसरे रिश्तेदारों के नाम की इस संपत्ति को डीएम के आदेश पर कुर्क कर लिया गया है. यहां अब ना तो किसी तरह का निर्माण हो सकता है और ना ही इस जमीन का कोई और उपयोग कर सकता है. प्रयागराज के एसपी सिटी संतोष कुमार मीणा के मुताबिक माफिया अतीक अहमद के खिलाफ पिछले ढाई सालों से लगातार कार्रवाई चल रही है. इसी कड़ी में बुधवार को एक अरब 28 करोड़ रुपए की संपत्ति को कुर्क किया गया है. इस तरह की कार्रवाइयों का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा. 

ये भी पढ़ें -

Pratapgarh: हाजिरी के लिए CMO को बनवाना पड़ा एप, फिर भी समय पर अस्पताल नहीं पहुंच रहे डॉक्टर

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: फाजिलनगर अब बना 'पावागढ़', क्या आप जानते हैं इस नाम में छिपे 2500 साल पुराने दो बड़े राज?
योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: फाजिलनगर अब बना 'पावागढ़', क्या आप जानते हैं इस नाम में छिपे 2500 साल पुराने दो बड़े राज?
अजय राय के बयान पर वाराणसी में BJP की आक्रोश सभा, मंत्री-विधायकों ने कांग्रेस नेता को घेरा
अजय राय के बयान पर वाराणसी में BJP की आक्रोश सभा, मंत्री-विधायकों ने कांग्रेस नेता को घेरा
चारधाम यात्रा को लेकर सीएम धामी सख्त निर्देश, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं
चारधाम यात्रा को लेकर सीएम धामी सख्त निर्देश, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं
यूपी के रसोइयों, शिक्षामित्रों और विद्यालय कर्मियों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, योगी सरकार की बड़ी पहल
यूपी के रसोइयों, शिक्षामित्रों और विद्यालय कर्मियों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, योगी सरकार की बड़ी पहल

वीडियोज

Malviya Nagar Restaurant Fire: मालवीय नगर से LIVE दर्दनाक तस्वीरें | Delhi Breaking News
Salman Khan के स्टारडम से लेकर Nepotism विवाद तक, Nikhil Dwivedi ने की बेबाक बात; Bobby Deol की भी जमकर तारीफ
May 2026 Car Sales Report: Tata vs Mahindra में कौन बना No.2? Nissan ने किया बड़ा धमाका! #autolive
Bengal Political Crisis: Mamata Banerjee में पार्टी में टूट क्यों? | Ritabrata Banerjee | Sandipan
Firing On Khan Sir Coaching Center: खान सर के कोचिंग पर हमले का VIDEO आया सामने! | Breaking | Patna

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bengal News: TMC में विधायकों की टूट की अटकलें, अब ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला, क्या करेंगे बागी?
TMC में विधायकों की टूट की अटकलें, अब ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला, क्या करेंगे बागी?
कैप्टन अमरिंदर सिंह पर पंजाब BJP के नए चीफ केवल सिंह ढिल्लों का बड़ा बयान, 'सबसे पहले...'
कैप्टन अमरिंदर सिंह पर पंजाब BJP के नए चीफ केवल सिंह ढिल्लों का बड़ा बयान, 'सबसे पहले...'
मालवीय नगर में 21 लोग जिंदा जले, राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले- 'तुरंत मदद करें'
मालवीय नगर में 21 लोग जिंदा जले, राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले- 'तुरंत मदद करें'
Box Office Live: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' दिखा रही पूरा दम, जानें- 'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' तक की 2 बजे तक की कमाई
Live: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' दिखा रही पूरा दम, जानें-'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' तक की 2 बजे तक की कमाई
'हम ममता बनर्जी को अपना नेता...', TMC में टूट की आहट के बीच रिजू दत्ता का बड़ा बयान, रितब्रता बनर्जी को लेकर किया बड़ा दावा
'हम ममता बनर्जी को अपना नेता...', TMC में टूट की आहट के बीच रिजू दत्ता का बड़ा बयान
भारतीय मूल का खिलाड़ी पहली बार खेलेगा FIFA World Cup 2026, इस देश की टीम में मिली जगह
भारतीय मूल का खिलाड़ी पहली बार खेलेगा FIFA World Cup 2026, इस देश की टीम में मिली जगह
'खुद को भाग्यशाली समझो कि केरल में हो', वायरल कुंभ गर्ल मोनालिसा के मुस्लिम पति को लेकर क्यों ऐसा बोला HC?
'खुद को भाग्यशाली समझो कि केरल में हो', वायरल कुंभ गर्ल मोनालिसा के मुस्लिम पति को लेकर क्यों ऐसा बोला HC?
Viral Video : पति की छाती पर चढ़ पत्नी ने की ऐसी धुलाई, दहशत में 'हसबैंड' समाज, देखें वीडियो
पति की छाती पर चढ़ पत्नी ने की ऐसी धुलाई, दहशत में 'हसबैंड' समाज, देखें वीडियो
Embed widget