एक्सप्लोरर

Bareilly News: बरेली में पशु व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Bareilly News: बरेली के क्योलड़िया थाना क्षेत्र में बीती रात एक पशु व्यापारी के परिवार को बंधकर बनाकर लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में चोरी का मुकदमा दर्ज किया है.

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक परिवार को बंधक बनाकर लूट की वारदात करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. खबर के मुताबिक यहां के एक पशु व्यापारी के परिवार को 7 बदमाशों ने घर में घुसकर बंधक बना लिया और फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया. बदमाश व्यापारी के घर से लाखों के सोने चांदी के आभूषण और 4 लाख रुपए कैश लूटकर ले गए. वहीं पुलिस ने इस मामले में चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है. 

परिवार को बंधक बनाकर लूट

बरेली के क्योलड़िया थाना क्षेत्र के बाबा कालोनी में रहने वाले कल्लू पशु खरीदने और बेचने का व्यापार करते हैं. बीती रात करीब डेढ़ बजे 7 बदमाश उनके घर के पीछे की दीवार से सीढ़ी लगाकर घुस आए. जिसके बाद बदमाशों ने परिवार के सभी लोगों को बंधक बना लिया और तमंचे की नोक पर घर में लूटपाट की. बदमाशों ने धमकी दी कि अगर उन्होंने शोर मचाया तो गोली मारकर उनकी हत्या कर दी जाएगी. इसके बाद लुटेरों ने उनके पूरे घर को खंगाल लिया. बदमाश उनके घर से 14 तोला सोना, चांदी और 4 लाख रुपये कैश लूटकर फरार हो गए. बदमाशों के जाने के बाद घरवालों ने शोर मचाया. जिसके बाद आसपास के पड़ोसी इकट्ठा हुए और उन्होंने उनके हाथ पांव खोले. 

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस मामले पर एसपी सिटी रविन्द्र कुमार ने कहा कि कल्लू ने जो तहरीर दी है उसमें बताया कि है कि 3-4 बदमाश पीछे से उनके घर में घुसे और 15 हजार रुपये कुछ सोने-चांदी के जेवरात चुरा कर ले गए. इस मामले में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले की जांच के लिए पुलिस की टीम गठित की गई है. वहीं पीड़ित व्यापारी कल्लू का कहना है कि हम पढ़े लिखे नहीं है. पुलिस ने अपने आप तहरीर लिखी है. 

ये भी पढ़ें

उत्तराखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष अकील अहमद 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित, ये है वजह

Yogi 2.0 cabinet: यूपी में योगी आदित्यनाथ ने बांटे मंत्री पद, गृह समेत 34 विभाग अपने पास रखे, एक मात्र मुस्लिम चेहरे को दी ये जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शामली: कांवड़ियों का स्वागत, DM-SP ने की पुष्पवर्षा
शामली: कांवड़ियों का स्वागत, DM-SP ने की पुष्पवर्षा
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget