एक्सप्लोरर

दूल्हे के दोस्तों ने डांस फ्लोर पर खींचा तो दुल्हन ने शादी करने से किया इनकार

डांस फ्लोर पर खींचे जाने से नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया, इसके बाद दूल्हन पक्ष ने दूल्हे के परिवार के खिलाफ दहेज की शिकायत भी दर्ज करा दी. बाद में दूल्हे के परिवार ने 6.5 लाख का भुगतान किया तब जाकर दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ.

उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल यहां एक शादी समारोह में दूल्हे के कुछ खास दोस्तों ने दुल्हन को डांस फ्लोर पर खींच लिया तो दुल्हन ने शादी से ही इंकार कर दिया. इस दौरान वर और वधू पक्ष के बीच काफी बहस भी हुई, लेकिन लड़की वालों ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया.  दूलहा बरेली जिले के एक गांव का था और दुल्हन कन्नौज जिले की थी. दोनों ही पोस्ट ग्रेजुएट हैं.

डांस फ्लोर पर खींचे जाने से नाराज हुई दुल्हन

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दुल्हन और उसके परिवार वाले शादी के लिए बरेली पहुंचे थे. सब कुछ अच्छे से चल रहा था, लेकिन दूल्हे के दोस्तों ने जैसे ही दुल्हन को डांस फ्लोर पर खींचा तो दोनों पक्षों के बीच गरमागरम बहस शुरू हो गई. दुल्हन के माता-पिता ने कहा कि उसे एक ऐसे व्यक्ति के साथ शादी करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, जिसने उसका सम्मान नहीं किया, दुल्हन के पिता ने कहा, "मैं उसके फैसले का सम्मान करता हूं. मैं उसे ऐसे व्यक्ति से शादी करने के लिए मजबूर नहीं कर सकता जो उनका सम्मान नहीं करता है."

दूल्हे के परिवार ने 6.5 लाख का किया भुगतान

इसके बाद दुल्हन के परिवार ने शादी को कैंसल कर घर जाने का फैसला किया. वहीं उन्होंने दूल्हे के परिवार के खिलाफ दहेज की शिकायत भी दर्ज करा दी. बाद में दूल्हे के परिवार ने 6.5 लाख का भुगतान किया तब जाकर दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ. वहीं पूरे मामले को लेकर बिथरी चैनपुर एसएचओ अशोक कुमार सिंह ने कहा, "महिला के परिवार ने दहेज की शिकायत दी थी. हालांकि कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी. क्योंकि यह दो परिवारों के बीच का मामला था. बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था. "

इस पूरे वाकये के दो दिन बाद लड़के के घरवालों ने लड़की और उसके परिवार वालों को मनाने की काफी कोशिश भी की, साथ ही कहा की दोबारा से साधारण शादी समारोह आयोजित कर विवाह संपन्न करा दें. लेकिन दुल्हन ने शादी करने से यह करते हुए इनकार कर दिया कि उसके साथ समारोह में काफी दुर्व्यवहार किया गया था.

ये भी पढ़ें

काशी में 2 और 3 जनवरी को जुटेंगे संत, लव जिहाद और काशी विश्वनाथ मंदिर विवाद पर होगी चर्चा

हाथरस केस में चौंकाने वाला खुलासा, केरल से रऊफ ने भेजे थे 29 लाख रुपये, खाड़ी देशों से आए थे 31 लाख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या से होगी चंपत राय की विदाई? राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में इन 3 नामों पर होगा विचार
अयोध्या से होगी चंपत राय की विदाई? राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में इन 3 नामों पर होगा विचार
चंपत राय रहेंगे या जाएंगे? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की आज अहम बैठक
चंपत राय रहेंगे या जाएंगे? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की आज अहम बैठक
UP Weather Update: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
UP Weather Update: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
Embed widget