एक्सप्लोरर

हाथरस केस में चौंकाने वाला खुलासा, केरल से रऊफ ने भेजे थे 29 लाख रुपये, खाड़ी देशों से आए थे 31 लाख

पीएफआई के स्टूडेंट बैंक कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव रोल शरीफ का नाम मथुरा से पकड़े गए हाथरस कांड के आरोपी अतीक उर रहमान से पूछताछ में आया था. हालांकि ईडी रऊफ की तलाश लंबे समय से कर रही थी, लेकिन हाथरस कांड से कनेक्शन जुड़ते ही यूपी पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी करा दिया.

लखनऊ. हाथरस कांड में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सदस्यों की फंडिंग को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. केरल में बैठे उनके आका रऊफ शरीफ ने ही मथुरा से पकड़े गए पीएफआई सदस्यों को पैसा भेजा था. यूपी एसटीएफ तिरुवनंतपुरम से गिरफ्तार किए गए पीएफआई की स्टूडेंट विंग के सचिव रऊफ शरीफ को रिमांड पर लेकर अब हाथरस कांड में विदेशी फंडिंग के नेटवर्क को उजागर करेगी. ईडी की 14 दिन की रिमांड पर चल रहे रऊफ शरीफ को रिमांड पर लेकर हाथरस कांड में विदेशी फंडिंग के कनेक्शन को खंगालेगी.

दरअसल, पीएफआई के स्टूडेंट बैंक कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव रोल शरीफ का नाम मथुरा से पकड़े गए हाथरस कांड के आरोपी अतीक उर रहमान से पूछताछ में आया था. हालांकि ईडी रऊफ की तलाश लंबे समय से कर रही थी, लेकिन हाथरस कांड से कनेक्शन जुड़ते ही यूपी पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी करा दिया. नोटिसे के बाद रऊफ शरीफ तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया.

रऊफ के खातों से भेजे गए 29 लाख रुपये जांच में पता चला है कि रऊफ ने ही बीते दो साल में मथुरा से पकड़े गए अतीक उर रहमान और केरल के पत्रकार सिद्दीक कप्पन के बैंक खातों में 29 लाख 18 हजार रुपए भेजे थे. इतना ही नहीं केरल से हाथरस भेजे गए पत्रकार सिद्धीक कप्पन की यात्रा का पूरा खर्चा भी रऊफ ने उठाया था. रऊफ शरीफ के तीन बैंक खातों में करोड़ 21 लाख रुपए का ट्रांजैक्शन भी हुआ, जिसमें 31 लाख रुपए खाड़ी देशों से रऊफ के बैंक खातों में भेजे गए. रऊफ के बैंक खातों में भेजी गई यह रकम उस दौर में आई जब देश में सीएए, एनआरसी को लेकर प्रदर्शन शुरू हो रहे थे. दिल्ली में शाहीन बाग पर आंदोलन भी चल रहा था और 19 दिसंबर को लखनऊ समेत तमाम शहरों में हिंसा हुई थी.

रऊफ के बैंक खातों से हाथरस कांड में जा रहे पीएफआई के चार सदस्यों में से अतीक उर रहमान और सिद्दीक कप्पन के खातों में रकम भेजी गई थी. फिलहाल रऊफ से ईडी की टीम 14 दिन की रिमांड लेकर पूछताछ कर रही है. ईडी की पूछताछ के बाद यूपी एसटीएफ भी रऊफ को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी.

ये भी पढ़ें:

39 सालों से न्याय की आस लगाए दुनिया छोड़ गए बेहमई कांड के वादी राजाराम

छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में शहीद हुआ मुजफ्फरनगर का लाल, राष्ट्रीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
कैराना सीट पर में मुस्लिम वोटर्स की भूमिका अहम, 2027 के चुनाव में तय करेंगे हार-जीत
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget