एक्सप्लोरर

Ramnavami 2023: बरेली के प्रसिद्ध तुलसी स्थल पर गूंज रही हैं रामायण की चौपाईयां, राम की भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Bareilly News: पिछले दिनों सीएम योगी आदित्यनाथ ने नवरात्रि और रामनवमी पर दुर्गा सप्तशती और रामायण पाठ कराने के निर्देश दिए थे, इसी के तहत बरेली के प्रसिद्ध तुलसी स्थल पर रामायण पाठ किया जा रहा है.

Ramayan Path in Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिला प्रशासन के सहयोग से तीन दिवसीय महर्षि वाल्मीकि रामायण के अखंड पाठ का आयोजन शुरू हो गया है. बरेली के अलखनाथ मंदिर के पास स्थित तुलसी स्थल पर ये आयोजन किया जा रहा है. इस जगह का बेहद गौरवशाली इतिहास रहा है. ये स्थल 6000-7000 वर्षों से ऋषि मुनियों की तपस्थली रही है. वाल्मीकि रामायण में भगवान राम के चरित्र सामाजिक एकता और समरसता की प्रेरणा मिलती है जिसे राम राज्य कहा जाता है. 

500 साल पहले गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज ने यहां श्रीरामचरितमानस पाठ किया था. श्री राम जन्मभूमि को भी इस तपोस्थली की सेवा प्राप्त है. संस्कृत भाषा के उत्थान एवं जन जागरण में महर्षि वाल्मीकि कृत रामायण को प्रचार करने के उद्देश्य से और समाज को परस्पर मानवता एवं त्याग तथा प्रेम संदेश देने के लिए और आपसी सौहार्द्र को बनाए रखने के लिए इस पाठ का आयोजन किया जा रहा है. ये पाठ सप्तमी तिथि से प्रारंभ होकर नवमी तिथि तक लगातार चलता रहेगा.

रामनवमी तक होगा वाल्मीकि रामायण पाठ

महर्षि वाल्मीकि कृत रामायण धार्मिक ग्रंथ के साथ विश्व के पुरातन इतिहास भूगोल ज्योतिष दर्शन एवं सामाजिक व्यवहार की बड़ी ही सुंदर जानकारी देता है. धार्मिक एवं सामाजिक दोनों ही दृष्टि से यह ग्रंथ अति उत्तम है. मानवता का निर्माण और संहार का परिहार रामायण की विषय वस्तु के दो प्रमुख तत्व हैं. रामायण मुख्यतः एक पारिवारिक महाकाव्य है, जिसमें लोक कल्याण की भावना प्रबल है. रामायण के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि ने वेदों का सार और वैदिक सूक्तियों का वैभव मानव जाति तक पहुंचाने का अद्भुत प्रयास किया है.

वाल्मीकि रामायण को रस, भाषा, शैली, भाव एवं विचार के दृष्टिकोण से भी सर्वोच्च स्थान प्राप्त है. संस्कृत साहित्य का ये आरंभिक महाकाव्य है, जो अनुष्टुप छंदों में रचित है. इसके साथ-साथ कुछ श्लोक उपजाति और इंद्रवज्रा छंदों में भी प्राप्त होते हैं. इस ग्रंथ में चतुर्विधि पुरुषार्थ धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष का पूर्ण वर्णन है. इस महाकाव्य में 24000 श्लोक, सात अध्याय और 645 सर्ग हैं. संस्कृत मंत्रों के उच्चारण से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है. यही वजह है कि समाज में परस्पर मानवता, त्याग तथा प्रेम संदेश देने के लिए इस पाठ का आयोजन किया गया है.

पिछले दिनों सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के तमाम जनपदों में नवरात्रि के दौरान मंदिरों में दुर्गा सप्तशती पाठ और रामायण पाठ कराने का निर्देश दिया था, इसके लिए राज्य सरकार की ओर से एक-एक लाख रुपये भी मुहैया कराये जाने के निर्देश दिए गए थे. जिसके बाद सभी जनपदों में नवरात्रि में दुर्गापाठ और रामायण पाठ का आयोजन किया गया है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: बाबा रामदेव की राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव: 'मैं चाहता हूं हिंदु- मुसलमानों में ध्रुवीकरण हो', DU प्रोफेसर संगीत रागी का बयान
UP चुनाव: 'मैं चाहता हूं हिंदु- मुसलमानों में ध्रुवीकरण हो', DU प्रोफेसर संगीत रागी का बयान
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
UP MLC Result पर अखिलेश का दावा- जानबूझकर देरी, कहा- DM, कमिश्रर के खिलाफ कराएंगे मुकदमा
UP MLC Result पर अखिलेश का दावा- जानबूझकर देरी, कहा- DM, कमिश्रर के खिलाफ कराएंगे मुकदमा
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?
UP Meerut MLC Result: मेरठ स्नातक में सपा, शिक्षक में बीजेपी आगे, कितने राउंड की गिनती बाकी?

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget