एक्सप्लोरर

Bareilly News: बरेली में 200 साल प्राचीन मंदिर पर नया विवाद, आचार्य सच्चिदानंद ने कहा CM से करेंगे बात

UP News: आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद ने बरेली पहुंचकर कहा कि यह 200 साल प्राचीन मंदिर कि जमीन नगर निगम के नाम पर दर्ज है. और इसे गलत तरह से खरीदा गया है. इस बात पर CM से बात करेगें.

Bareilly News: बरेली में दरगाह आला हजरत के पास मंदिर का विवाद अब गहराने लगा है. यह मंदिर एक घर में बना हुआ है और कुछ समय पहले इस घर को दरगाह आला हजरत खानदान से जुड़े मुस्लिम समुदाय द्वारा खरीदा गया है. इसे लक्ष्मीनारायण मंदिर के नाम से जाना जाता है. और यहां हनुमान जी की मूर्ति स्थापित है. आज आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद बरेली पहुंचे. महामंडलेश्वर ने कहा कि यह 200 साल पुराना मंदिर है, और कागजों में मंदिर की जमीन नगर निगम के नाम दर्ज है. यहां पूजा अर्चना का काम प्रारंभ से किया जाता रहा है. और आगे भी किया जाता रहेगा. जिन लोगों ने इस जगह को खरीदा है वह गलत तरह से खरीद रहे हैं. यह मंदिर है और यहां आगे मंदिर ही रहेगा.

आचार्य ने कहा कि यह पूरा मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया जा रहा है, और जिलाधिकारी को भी पूरे मामले से अवगत कराया जाएगा. यदि जरूरत पड़ी तो इस मामले में न्यायालय की शरण भी ली जाएगी. लेकिन किसी भी दूसरे या विशेष समुदाय के लोगों को इस पर कोई अधिकार नहीं है. यहां पहले से हिंदू पूजा पाठ करते आ रहे हैं. दरगाह आला हजरत के पास रहने वाले धर्म प्रकाश उर्फ प्रदीप रस्तोगी ने कहा कि इस मामले में न्यायालय में मामला है. उन्होंने बताया कि संदीप शर्मा जो इस मंदिर का केयर टेकर था. उसने फर्जी तरह से जगह और मंदिर को मुस्लिम समुदाय के नाम बेच दिया है. जबकि रिकॉर्ड में यह जमीन नगर निगम के नाम दर्ज है. और यहां प्राचीन मंदिर है.

'आचार्य ने कहा तौकीर रजा को विवादित'
आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद ने आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर राजा को विवादित बताया. उन्होंने कहा कि अब लोकसभा चुनाव आ रहे हैं. और वह ऐसे विवादित और भड़काऊ बयान देते रहे हैं. 2010 में बरेली दंगे उन्ही के नाम हैं. उन्होंने कहा कि बरेली मंदिर का यह विवाद ज्ञानवापी प्रकरण जैसा नहीं है, यहां अभी भी मौजूद मंदिर है. पूजा पाठ होती रही है. एक व्यक्ति द्वारा जिसके नाम यह जमीन नहीं है. उसने फर्जी तरह से इसे बेच दिया है. जिला प्रशासन इसमें पूरी जांच करें.

'मुसलमानों के पूर्वज सनातनी थे'
आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद ने कहा कि मुसलमानों के भी पूर्वज भी सनातनी थे. उनके पूर्वजों के साथ बहुत जुर्म हुआ है, उनकी आत्मा भटक रही है, पहले तो मजबूरी थी लेकिन अब कोई मजबूरी नहीं है, इसलिए घर वापसी कर ले.यहां जितने लोग भी है ,सभी के पूर्वज सनातनी थे. आपके पूर्वजों को बहुत प्रताड़ित किया गया. पूर्वजों का धर्म परिवर्तन कराया गया. पूर्वजों ने मजबूरी में इस्लाम ग्रहण किया था. आज कोई मजबूरी नहीं है, घर वापसी करिए. लोगो को समझाइए वो कार्य अच्छा होगा. इसका विरोध मत करिए, आपके भी भगवान इष्ट रहे है. बुजुर्गों की आत्मा को शांति मिलेगी. अगर यह लोग मिलजुल कर प्रेम भाव से स्वीकार करें और गलती को माने. हमारी जितनी भी आस्था के स्थान वह सब मुगल कालीन मंदिरों को तोड़कर ही मस्जिद बनाया गया था. अपने लिए ना सही अपने बुजुर्गों के लिए छोड़ दे. उनकी आत्माएं भटक रही है. उनकी महिलाओं के संग बलात्कार हुए तब जाकर इस्लाम ग्रहण किया था.

ये भी पढ़ें: UP News: अखिलेश यादव के बाद अब बीएसपी ने की केंद्र सरकार के इस फैसले की तारीफ, जानिए क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget