एक्सप्लोरर

बाराबंकी में छात्रों पर लाठीचार्ज का मामला गर्माया, जबरन DM आवास में घुसे ABVP कार्यकर्ता, जमकर बवाल

Barabanki News: यूपी के बाराबंकी में LLB के छात्रों और पुलिस के बीच झड़प का मामला बढ़ गया है. गुस्साएं छात्रों ने देर रात डीएम आवास में जबरन घुसकर विरोध प्रदर्शन किया और पुतला फूंका

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में ABVP कार्यकर्ताओं और LLB के छात्रों के साथ पुलिस की झड़प के बाद मामला बढ़ गया. सोमवार देर रात तक छात्रों का हंगामा चलता रहा. इस दौरान गुस्साएं छात्रों ने डीएम आवास में जबरन घुसकर विरोध प्रदर्शन किया और डीएम का पुतला फूंका. उन्होंने धमकी दी कि अगर पुतला नहीं फूंकने दिया तो वो डीएम आवास को जला देंगे. 

दरअसल पूरे विवाद की शुरुआत सोमवार दोपहर से हुई जब बाराबंकी श्रीराम स्वरूप यूनिवर्सिटी के LLB छात्रों ने ABVP कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रदर्शन किया. उन्होंने कॉलेज प्रशासन पर बिना मान्यता के एलएलबी कराने का आरोप लगाया. जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस का लाठीचार्ज करना पड़ा जिसमें कई छात्र घायल हो गए. 

छात्रों ने पुलिस पर लगाया आरोप

छात्रों का आरोप है कि वो शांति पूर्वक ढंग से आंदोलन कर रहे थे लेकिन वहां पुलिस द्वारा अराजक तत्व बुलाये गए, जिसके बाद पुलिस ने छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. इस झड़प में घायल छात्र नवीन आजाद दुबे ने कहा कि हमारे साथ भेदभाव किया जा रहा है. पहले 10-20 गुंडों ने उन पर हमला किया और फिर पुलिस ने भी मदद की जगह छात्रों पर ही लाठीचार्ज कर दिया. 

इस लाठीचार्ज में 22 छात्र घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया पुलिसकर्मियों ने जिसे जहाँ देखा दौड़ा दौड़ा पर पीटा जिनके वीडियो भी सामने आए है. घायल छात्रों को डॉ KNS MIMS हॉस्पिटल(बोधिसत्वा यूनिवर्सिटी) में भर्ती कराया गया है.

डीएम आवास पर भी किया हंगामा

इस घटना के बाद छात्रों का गुस्सा और भड़क उठा, जिसके बाद उन्होंने पहले पुलिस थाने में हंगामा किया और फिर जिलाधिकारी आवास पर पहुँच गए. छात्रों ने डीएम आवास में घुसकर जमकर हंगामा किया और पुलिस की मौजूदगी में डीएम का पुतला फूंका. 

पुलिस ने जब छात्रों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने धमकी दी कि अगर पुतला नहीं फूंकने दिया तो वो डीएम आवास को ही आग के हवाले कर देंगे. इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव है. प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए DM और SP कार्यालय और उनके आवास की सुरक्षा कड़ी कर दी है. पुलिस प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है. 

UP Politics: संजय निषाद की धमकी पर इन 7 सवालों के जवाब में छिपी है निषाद पार्टी की रणनीति! क्या करेगी BJP?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा बुलडोजर, रामपुर विकास प्राधिकरण ने जारी किया आदेश
यूपी में जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा बुलडोजर, रामपुर विकास प्राधिकरण ने जारी किया आदेश
Haridwar News: मनसा देवी मंदिर में महंत रवींद्र पुरी का औचक निरीक्षण, पुजारियों की ली तलाशी, दिए आदेश
हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर में महंत रवींद्र पुरी का औचक निरीक्षण, पुजारियों की तलाशी, दिए आदेश
बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी केस: 'गणेश गोदियाल ने अपने कार्यकाल में किया घोटाला', BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने लगाए आरोप
'गणेश गोदियाल ने अपने कार्यकाल में किया घोटाला', BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने लगाए आरोप
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
Embed widget