एक्सप्लोरर

Barabanki News: बाराबंकी में 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 27 करोड़ के नशीले पदार्थ बरामद

Crime News: पुलिस ने पांच अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27 किलोग्राम मॉरफीन और स्मैक बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 27 करोड़ रुपये आंकी गई है.

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी (Barabanki) जिले की कोतवाली नगर और जैदपुर पुलिस (UP Police) ने दो अलग-अलग घटनाओं में पांच अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27 किलोग्राम मॉरफीन और स्मैक बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 27 करोड़ रुपये आंकी गई है. बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि कोतवाली नगर पुलिस ने दो मादक पदार्थ तस्करों- जी पी सिंह और शनाउल्ला को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 23 किलोग्राम मॉरफीन और स्मैक बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 23 करोड़ रुपये कीमत बताई गई है.

पुलिस पांचों तस्करों से पूछताछ कर रही है
एसपी के मुताबिक, एक अन्य कार्रवाई के तहत जैदपुर पुलिस ने अच्छन बाग गांव के पास तीन तस्करों- अलीम साधू, मारूफ और कैफ को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन किलोग्राम मॉरफीन और स्मैक जब्त की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग चार करोड़ रुपये कीमत है. अधिकारी ने बताया कि पुलिस पांचों तस्करों से पूछताछ कर रही है.

UP Politics: सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव के बाद जयंत चौधरी ने किया पलटवार, कहा- 'शायद पता नहीं...'

वहीं मुरादाबाद की एक अदालत ने 43 वर्षीय एक व्यक्ति को 25,000 रुपये के जुर्माने के साथ 10 साल कैद की सजा सुनाई है. दोषी को यूरिया और अन्य जहरीले पदार्थों से बनी नकली शराब बेचने के आरोप में 12 साल बाद सजा सुनाई गई. आरोपी सोम पाल को फरवरी 2011 में शहर के सिविल लाइंस इलाके में 5 लीटर नकली शराब के साथ पकड़ा गया था. शराब का एक प्रयोगशाला में परीक्षण किया गया था और इसमें यूरिया की अत्यधिक मात्रा के कारण इसे मानव उपभोग के लिए खतरनाक करार दिया गया था.

अदालत में पेश सबूतों के आधार पर जज ज्ञानेंद्र सिंह यादव ने पाल को दोषी करार दिया. अतिरिक्त जिला सरकारी वकील कौशल गुप्ता ने कहा, "सोम पाल को सब-इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने नकली शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया था."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget