एक्सप्लोरर

Mathura News: काशी विश्वनाथ जैसा भव्य बनेगा बांके बिहारी कॉरिडोर, जुड़ेगा यमुना नदी से, जानें- प्रस्तावित प्लान

Banke Bihari Temple Corridor: हाईकोर्ट के आदेश के बाद बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का रास्ता साफ हो गया है. ये कॉरिडोर श्रद्धालुओं के लिए काफी आरामदायक होगा.

Banke Bihari Temple Corridor Plan: इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने मथुरा (Mathura) के बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple) के चारों ओर कॉरिडोर बनाने के लिए यूपी सरकार को अनुमति दे दी है. जिसके बाद अब बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं. ये कॉरिडोर उसी तरह बनाया जाएगा जैसे काशी विश्वनाथ मंदिर में बनाया गया है. इसके बनने से श्रद्धालुओं को आसानी होगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.

कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद अब इसका काम तेजी शुरू किया जाएगा. ये कॉरिडोर पांच एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा. इसके लिए सर्वे का काम भी पूरा किया जा चुका है. काशी विश्वनाथ की तरह इसे भी यमुना नदी से जोड़ा जाएगा. इसका प्रस्तावित प्लान भी सामने आ चुका है. दो मंजिला कॉरिडोर में आने के लिए तीन रास्ते होंगे, जिनके जरिए मंदिर के मुख्य भवन तक आया जा सकेगा. 

कैसा होगा बांके बिहारी कॉरिडोर
बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर के तीन रास्ते होंगे. जो जुगल घाट, जादौन पार्किंग और विद्यापीठ चौराहे से कनेक्ट होंगे. योजना के मुताबिक जुगल घाट के रास्ते पर 25 मीटर चौड़ी सड़क होगी. जादौन पार्किंग की सड़क पंद्रह मीटर और विद्यापीठ चौराहे की सड़क सात मीटर चौड़ी होगी. इस रास्ते के चौड़ीकरण के लिए आसपास की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा. 

बांके बिहारी कॉरिडोर में परिक्रमा मार्ग बनाया जाएगा. इसमें प्रमुख मंदिर के साथ चार प्राचीन मंदिर भी जोड़े जाएंगे, जिनमें मदन मोहन मंदिर और राधा वल्लभ मंदिर शामिल हैं. श्रद्धालु जैसे-जैसे कॉरिडोर में आग बढ़ेंगे वैसे-वैसे मंदिरों के दर्शन होने लगेंगे.

तमाम आधुनिक सुविधाएं होंगी मौजूद
ये कॉरिडोर दो मंजिला होगा, जिसमें भक्तों की हर सुविधा का ध्यान रखा जाएगा. इसमें श्रद्धालुओं के खाने पीने के लिए फूड कोर्ट, पानी की व्यवस्था, डॉक्टरी सुविधा समेत तमाम सुविधाएं होंगी. ये कॉरिडोर पांच एकड़ जमीन में बनकर तैयार होगा, जिसके लिए 321 भवन और इमारतों को अधिग्रहण किया जाएगा. कोर्ट ने साफ कर दिया है कि कॉरिडोर निर्माण के लिए मंदिर के खाते का धन इस्तेमाल नहीं किया जाएगा, सरकार अपनी योजना लाएगी. 

UP Politics: 'जय श्रीराम और भारत माता के नारे से..', वरुण गांधी का हमला, BJP सरकार की योजना पर उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
नशे के खिलाफ UP पुलिस की बाइक रैली, DGP राजीव कृष्ण ने किया रवाना
नशे के खिलाफ UP पुलिस की बाइक रैली, DGP राजीव कृष्ण ने किया रवाना
अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की जांच तेज, पूर्व बीजेपी MLA से घंटों पूछताछ
अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की जांच तेज, पूर्व बीजेपी MLA से घंटों पूछताछ
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता
केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, शादी में आने का दिया न्योता

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget