एक्सप्लोरर

UP Politics: 'तेरी मोहब्बत में हो गए फना, मांगी थी नौकरी, मिला आटा, दाल चना...'वरुण गांधी ने BJP की योजना पर बोला हमला

Varun Gandhi News: बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने मुफ्त राशन, अग्निवीर योजना और महंगाई को लेकर अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि नारों से समस्याओं का हल नहीं निकलेगा.

Varun Gandhi Speech: पीलीभीत (Pilibhit) से बीजेपी सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने एक बार फिर अपनी ही सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं. पीलीभीत में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मुफ्त का राशन, महंगाई और अग्निवीर जैसी योजना को लेकर बीजेपी पर हमला किया और कहा कि सिर्फ नारेबाजी से देश की समस्याएं हल नहीं होंगी, देश चलाने के लिए संवेदनशील होना जरूरी है.

वरुण गांधी सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत पहुंचे थे. इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए अपने पुराने तीखे तेवर में दिखाई दिए. उन्होंने कहा कि क्या जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे से समस्याएं हल हो जाएंगी. मैं भारत माता को अपनी मां मानता हूं, मैं हनुमान जी का भक्त हूं और भगवान राम को अपना इष्ट मानता हूं, लेकिन मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आज जिन बुनियादी समस्याओं से हर व्यक्ति ग्रसित है, क्या उनका हल केवल नारे से होगा या उनका हल नीतिगत सुधार से होगा. 

रोजगार को लेकर अपनी ही सरकार पर निशाना

वरुण गांधी ने कहा, "हर नौकरी आज संविदा पर दी जा रही है. इस सभा में भी कई संविदाकर्मी बैठे हैं. सब खून के आंसू रो रहे हैं. सालों से उनका मानदेय नहीं बढ़ा, उन्हें स्थायित्व नहीं दिया गया, काम पूरा लिया जाता है और मान-सम्मान स्थायित्व कुछ है नहीं. अग्निवीर योजना आई, तो वरुण गांधी ने सबसे पहले उसका खुला विरोध किया."

अग्निवीर योजना पर उठाए सवाल

बीजेपी सांसद ने अग्निवीर योजना को लेकर अपनी ही सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर आपके गांव का युवक सरहद पर जाता है और देश की सीमा की रक्षा करता है तो क्या ये सम्मान की बात है या नहीं. मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि जब वो लड़का चार साल बाद निकाल दिया जाएगा और वो आर्मी की वर्दी पहनकर आएगा और मजदूरी करेगा तो क्या इससे उस पर मानसिक असर पड़ेगा या नहीं. देश चलाना कोई मजाक नहीं है. ये संवेदनशील और गहरा काम है.  आज महंगाई कितनी बढ़ गई है. 

मुफ्त राशन पर कसा शायराना तंज

वरुण ने इस दौरान मुफ्त राशन पर तंज कसा और कहा कि आपको पता है ये सब क्यों किया जा रहा है, ताकि वो चुनाव में आपको आटा, दाल चना बांट सकें. उन्होंने एक शायरी सुनाते हुए कहा, "तेरी मोहब्बत में हो गए फना..मांगी थी नौकरी मिला आटा दाल चना." उन्होंने कहा कि क्या ये कोई स्थायी समाधान है. ये छलावा है, कितने लोग परीक्षा देते हैं. यूपी की कोई भी परीक्षा देख लें पिछले तीन साल में कोई ऐसी परीक्षा नहीं है जिसके पांच-पांच बार पेपर लीक न हुए हों चाहे वो टीचर्स की भर्ती हो या पुलिस की भर्ती.   

UP Politics: अमेठी और रायबरेली में भी सपा उतारेगी कांग्रेस के खिलाफ प्रत्याशी? अखिलेश यादव की नई रणनीति से बढ़ी टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देर आए, दुरुस्त आए...', धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
'देर आए, दुरुस्त आए...', धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget