एक्सप्लोरर

Coronavirus Updates Etah एटा में बैंक मैनेजर कोरोना पॉजिटिव...प्रशासन ने बैंक किया सील...संपर्क में आये ग्राहकों की तलाश शुरू

एटा में प्रशासन के लिये मुश्किलें उस वक्त बढ़ गयी जब यहां ग्रमीण बैंक के मैनेजर को कोराना संक्रमण हो गया है। सबसे बड़ी दिक्कत अब ये हैं कि बैंक में दिनभर में सैकड़ों लोग आते हैं..सभी को ट्रेस करना जरूरी है...नहीं तो हालात बिगड़ सकते हैं

एटा, एबीपी गंगा। एटा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यवर्त की सकरौली शाखा में कार्यरत बैंक के ब्रांच मैनेजर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। सबसे मुश्किल बात ये है कि बैंक में प्रत्येक दिन सैकडों की संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। कोरोना काल में सरकार द्वारा डाली गई सहायता राशि को निकालने के लिए बैंक में पिछले काफी दिनों से भीड़ उमड़ रही है। साथ ही रोज बैंक मैनेजर के संपर्क में सैकड़ों ग्राहक, स्टाफ और आस पास के लोग आए होंगे। प्रशासन फिलहाल सभी को ट्रेस कर क्वारंटीन करने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल बैंक को सील कर दिया गया है।

एटा जिले के ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यवर्त की सकरौली ब्रांच के ब्रांच मैनेजर सीके अग्रवाल को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से जिला प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। बैंक मैनेजर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से अब उन बैंक ग्राहकों को तलाशा जा रहा है, जो पिछले दिनों बैंक में रुपये निकालने और जमा करने आये थे। बैंक में कार्यरत समस्त स्टाफ को तत्काल क्वारंटीन कर दिया गया है और बैंक को सील कर दिया गया है।

संपर्क में आये लोगों को ट्रेस करना बड़ी चुनौती

जिला प्रशासन की मुश्किलें इसलिए और बढ़ गईं हैं कि पिछले दिनों सरकार द्वारा जन धन खातों में सहायता राशि भेजने के कारण बड़ी संख्या में ग्राहक बैंक में आकर रुपये निकाल रहे हैं और प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में ऐसे लोग बैंक मैनेजर के संपर्क में आते हैं। बहरहाल सभी की तलाश करना और उनको क्वारंटीन करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगी।

एटा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अजय अग्रवाल ने बताया कि इस जगह को हम हॉट स्पॉट की तरह से एक किलोमीटर के दायरे में सील करेंगे और बैंक मैनेजर के संपर्क में आये ग्राहकों, परिजनों, स्टाफ मेम्बर और अन्य लोगों को क्वारंटीन किया जाएगा। कंटेनमेन्ट जोन विकसित कर लोगों का मेडिकल चेकअप किया जाएगा और एक किलोमीटर दायरे में किसी को भी आने जाने की अनुमति नहीं होगी।

एटा में अबतक नौ मरीज

उन्होंने बताया कि ब्रांच मैनेजर का 30 अप्रैल को एक एक्सीडेंट भी हुआ था, जिसके कारण वो आगरा के रामरघु हॉस्पिटल में भर्ती रहे थे और वहीं पर उनको कोरोना पाया गया है। बैंक और आस पास के इलाके को सेनेटाइज किया जाएगा और इसे सील किया जाएगा। यहां किसी को भी आने जाने की अनुमति नहीं होगी। इससे पूर्व एटा में नौ कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जा चुके हैं, जिससे एटा ऑरेंज जोन में है। पूर्व में एटा जनपद की एक लड़की की कोरोना बीमारी से मौत भी हो चुकी है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
मेरठ जेल की एक बैरक में 5 कातिल पत्नियां, मुस्कान पढ़ रही रामायण तो दामिनी को बेटे से मिलने की इच्छा
मेरठ जेल की एक बैरक में 5 कातिल पत्नियां, मुस्कान पढ़ रही रामायण तो दामिनी को बेटे से मिलने की इच्छा
महोबा में SDM पर वकील से अभद्रता का आरोप, बार एसोसिएशन का प्रदर्शन; कोर्ट बहिष्कार की चेतावनी
महोबा में SDM पर वकील से अभद्रता का आरोप, बार एसोसिएशन का प्रदर्शन; कोर्ट बहिष्कार की चेतावनी
CJP के प्रदर्शन को सपा का समर्थन, सांसद मोहिबुल्लाह बोले- देशभर में छात्रों के साथ हो रहा अन्याय
CJP के प्रदर्शन को सपा का समर्थन, सांसद मोहिबुल्लाह बोले- देशभर में छात्रों के साथ हो रहा अन्याय

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
Embed widget