एक्सप्लोरर

बांदा में पूर्व सैनिक की पत्नी और बेटी ने किया सुसाइड, वजह सुन उड़ जाएंगे होश

Banda News: रिटायर्ड फौजी ननकाई प्रसाद की 45 वर्षीय पत्नी वंदना वह 20 वर्षीय बेटी रंजना ने कमरे का दरवाजा बंद करके एक ही रस्सी से फांसी लगा ली.

Banda Suicide News: यूपी के बांदा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां घरेलू विवाद में पूर्व सैनिक की पत्नी और बेटी ने फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा. साथ ही परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है. वहीँ अभी तक किसी को ये समझ नहीं आ रहा कि आखिर मां और बेटी ने ऐसा कदम क्यों उठाया.

मामला बांदा नगर कोतवाली क्षेत्र का है जहां के रहने वाले ननकाई प्रसाद जो कि रिटायर्ड फौजी हैं.  उनकी 45 वर्षीय पत्नी वंदना वह 20 वर्षीय बेटी रंजना ने कमरे का दरवाजा बंद करके एक ही रस्सी से फांसी के फंदे में लटक कर आत्महत्या कर ली. वंदना ननकाई प्रसाद की तीसरी पत्नी थी. इससे पहले भी वह दो शादियां कर चुके हैं और उन दोनों पत्नियों की मृत्यु के बाद नानकाई प्रसाद ने तीसरी शादी वंदना से  की थी.

रात में सभी खाना खाकर सोये थे

परिजनों के मुताबिक रात में सभी लोगों ने साथ में खाना खाया था और सोने चले गए थे. लेकिन शुक्रवार सुबह जब देर तक कमरे के दरवाजे नहीं खुले, तो उन्होंने खिड़की से देखा तो वंदना और रंजना दोनों के शव फांसी के फंदे से लटक रहे थे. इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़कर दोनों के शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इस पूरे मामले में बांदा के पुलिस क्षेत्र अधिकारी नगर राजीव प्रताप सिंह का कहना है कि आज सूचना मिली थी कि नगर कोतवाली क्षेत्र के बिजली खेड़ा मोहल्ले में दो महिलाओं ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. सूचना के बाद तत्काल मयफोर्स मौके पर पहुंची जहां जानकारी हुई कि पूर्व सैनिक ननकाई प्रसाद की पत्नी और पुत्री ने गृह कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.

इसके बाद फोरेंसिक टीम को सूचना दी गई और मोहल्ले के लोगों के सामने दरवाजा तोड़कर शवों को बाहर निकाला गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.    

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा
कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा
केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम
केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम
मुजफ्फरनगर में कांवड़िये की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती
मुजफ्फरनगर में कांवड़िये की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Embed widget