एक्सप्लोरर

Banda News: जब जलकुंभी हटाने तालाब में खुद उतरे बांदा के DM, फिर ऐसे मिला ग्रामीणों का साथ, देखें

उत्तर प्रदेश के बांदा में जल संरक्षण अभियान के तहत तालाबों को साफ कराया जा रहा है. इस मुहिम में खुद डीएम भी तालाब साफ करते नजर आए.

UP News: बांदा (Banda) में इन दिनों जल संरक्षण (Water Conservation) को लेकर जिला प्रशासन द्वारा एक बड़ी मुहिम चलाई जा रही. जिला प्रशासन प्राकृतिक व परम्परागत जल स्रोतों  (Natural and Conventional Water Resource) को पुनर्जीवित करने का अभियान चलाया जा रहा है. उसी के तहत आज जिलाधकारी अनुराग पटेल (DM Anurag Patel) खुद ही तलाब में उतर पड़े और तालाब में जमी जलकुंभी को साफ करने लगे. जिलाधिकारी को तालाब में उतर कर सफाई करते देख बाकी अधिकारी भी इस मुहिम में जुट गए.

बांदा के डिंगवाही गांव में शुरू हुआ अभियान

अभियान के तहत बांदा के जिला अधिकारी अनुराग पटेल ने आज जनपद के डिंगवाही गांव से तालाबों में जमी जलकुंभी को साफ करने की शुरुआत की.जिलाधिकारी को तालाब में उतरता देख तमाम अधिकारी व कर्मचारी भी तालाब में उतर गए और इस अभियान में जुट गए. प्रशासनिक अधिकारियों को इस तरह से तालाब में उतर कर जलकुंभी की सफाई करते देख ग्रामीण भी उनका साथ देने आ गए. उन्होंने भी क्षेत्र के तालाबों से जलकुंभी को हटाकर तालाबों के अस्तित्व को बचाने का संकल्प लिया. इस दौरान नीति आयोग जल प्रबंधन समिति के सदस्य व जलयोद्धा उमा शंकर पांडे भी मौजूद रहे.

ओम प्रकाश राजभर का एलान- 2024 लोकसभा चुनाव में इन पांच सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार, सपा से गठबंधन पर दिया ये जवाब

जल आंदोलन के जन आंदोलन बनाने की तैयारी

इस अवसर पर उमा शंकर पांडे ने कहा कि बांदा के जिलाधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जल आंदोलन को जन आंदोलन बनाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बांदा के जिलाधिकारी से जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को प्रेरणा लेनी चाहिए. इस मामले में जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कहा, ' देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं. हमने भी जनपद के 80 अमृतसर सरोवर को चयनित कर उनके जीर्णोद्धार का संकल्प लिया है. उसी कड़ी में 50 तालाबों को साफ करने के लिए डिंगवाहि गांव से 'जलकुंभी हटाओ तलाब बचाओ' अभियान की शुरुआत की है.'

ये भी पढ़ें -

UP Bypoll Results: जानिए- अखिलेश यादव के वो गलत फैसले जिनकी वजह से आजमगढ़ में डूबी सपा की लुटिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' बस्ती में Gen Alpha ने रोका MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' बस्ती में Gen Alpha ने रोका MLA का काफिला
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
यूपी में बारिश का कहर, प्रयागराज समेत 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट
यूपी में बारिश का कहर, प्रयागराज समेत 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget