एक्सप्लोरर

Balrampur News: बीजेपी विधायक पलटू राम को इस नेता ने बताया 'आस्तीन का सांप', जिलाध्यक्ष पर भी लगाए गंभीर आरोप

UP Politics: अनिल श्रीवास्तव द्वारा चिट्ठी लिखे जाने के बाद से ही इनकी निष्कासन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी और अब उन्हें आधिकारिक रूप से जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने पत्र जारी कर निष्कासित कर दिया है.

Balrampur News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के सदर विधायक पलटूराम जिन्हें योगी आदित्यनाथ के पहले कार्यकाल में सैनिक कल्याण और होमगार्ड राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया था. उन पर अब गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं. बीजेपी में सक्रिय सदस्य के तौर पर काम कर रहे अनिल श्रीवास्तव ने विधायक पलटूराम और जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह पर सपा के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी की मदद करने और उनकी सीज की गई संपत्ति को रिलीज कराने में मदद करने का आरोप लगाया है. हालांकि अनिल श्रीवास्तव द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजी गई आरोपों से भरी चिट्ठी के वायरल होने के बाद अनिल श्रीवास्तव को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है.

बलरामपुर सदर विधानसभा सीट से साल 2017 के चुनाव में पलटूराम ने जीत हासिल की थी. जिसके बाद योगी सरकार के पहले कार्यकाल के अंतिम दौर में उन्हें 6 महीने के लिए सैनिक कल्याण और होमगार्ड राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया था. साल 2022 के चुनाव में पलटूराम ने सदर विधानसभा से दोबारा चुनाव लड़ा और विधायक चुने गए. अब उन पर उनकी ही पार्टी के सदस्य अनिल श्रीवास्तव द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए हैं. 

बता दें कि अनिल श्रीवास्तव ही वह शख्स है जिसने सपा के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी की सबूत सहित शिकायत शासन में की थी जिसके बाद प्रशासन ने पूर्व सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी की अब तक करीब 132 करोड़ रुपयेकी संपत्ति को कुर्क किया है. अनिल श्रीवास्तव ने सदर विधायक पलटूराम और जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को एक चिट्ठी भेजी है. जिसमें उन्होंने दोनों को "आस्तीन का सांप" बताते हुए कहा कि पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी की स्थानीय कोर्ट से संपत्ति को रिलीज कराने के लिए एक बड़ी डील इन दोनों जनप्रतिनिधियों ने कराई है. जिसके चलते पूर्व विधायक हाशमी की संपत्ति स्थानीय कोर्ट से रिलीज करने का आदेश हुआ. उन्होंने चिट्ठी में यह भी बताया है कि इस आदेश के खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट में एक रिट फाइल की जिसके बाद इस आर्डर को हाई कोर्ट से रिमांड कर दिया और कार्रवाई जस की तस रुक गई. 

जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने अनिल श्रीवास्तव को पार्टी से किया निष्काषित

अनिल श्रीवास्तव द्वारा चिट्ठी लिखे जाने के बाद से ही अनिल श्रीवास्तव के निष्कासन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी और अब उन्हें आधिकारिक रूप से जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने पत्र जारी कर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है. जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि अनिल श्रीवास्तव खुद एक गैर राजनीतिक दल बनाकर काम कर रहे हैं और साल 2022 के विधानसभा चुनाव में इन्होंने पार्टी विरोधी गतिविधियां की थी जिस को संज्ञान में लेकर अब इन्हें निष्कासित किया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनके आरोपों में कोई सत्यता मिलती है तो मैं अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा, वहीं विधानसभा सत्र चलने के कारण सदर विधायक पलटू राम का पक्ष पूरे मामले पर अभी तक नहीं मिल सका है.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: 'मिट्टी में मिला दूंगा' वाले बयान पर भड़के सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क, सीएम योगी के लिए कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बरेली में होटल के बाहर का वीडियो वायरल, मानसिक तनाव में नाबालिग छात्रा ने दी जान
बरेली में होटल के बाहर का वीडियो वायरल, मानसिक तनाव में नाबालिग छात्रा ने दी जान
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
अखिलेश यादव की पार्टी पर भड़के ओपी राजभर, किया बड़ा दावा- 'सपा को 25-30 सीटें भी नहीं...'
अखिलेश यादव की पार्टी पर भड़के ओपी राजभर, किया बड़ा दावा- 'सपा को 25-30 सीटें भी नहीं...'
'दिल्ली में परीक्षा का आंदोलन, रामपुर में शिक्षा का...', जौहर यूनिवर्सिटी विवाद को लेकर अखिलेश यादव का हमला
'दिल्ली में परीक्षा का आंदोलन, रामपुर में शिक्षा का...', जौहर यूनिवर्सिटी विवाद को लेकर अखिलेश यादव का हमला

वीडियोज

DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs
Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget