एक्सप्लोरर

UP Politics: 'मिट्टी में मिला दूंगा' वाले बयान पर भड़के सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क, सीएम योगी के लिए कही ये बात

Umesh Pal Murder Case: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के माफिया को मिट्टी में मिला कर रख देने वाले बयान पर सपा सांसद ने कहा कि ये अनपार्लियामेंट्री अल्फाज है, इससे उनका गुरूर झलकता है.

Shafiq Ur Rahman Barq News: यूपी विधानसभा में शनिवार को उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder) की गूंज देखने को मिली. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) में तीखी बहस भी हो गई. सीएम योगी ने सदन में इसका जवाब देते हुए कहा कि वो माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, उनके इस बयान पर सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क (Shafiq Ur Rahman Barq) ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि इस तरह का बयान असंसदीय है. ऐसी बात किसी को नहीं कहनी चाहिए. 

यूपी की संभल लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा और सदन में सीएम योगी के दिए गए बयान कि माफियाओं को 'मिट्टी में मिला दूंगा' को असंसदीय भाषा बताया. उन्होंने कहा कि यह अनपार्लियामेंट्री अल्फाज है, ये बात किसी पढ़े लिखे आदमी को नहीं कहनी चाहिए. यह किसी को भी नहीं कहना चाहिए इससे गुरूर टपकता है. जो अल्फास कहे जाने चाहिए वो पार्लियामेंट्री अल्फाज होने चाहिए. इस तरह से नहीं बोलना चाहिए कि मिट्टी में मिला देंगे, तो तुम्हारे पास ताकत है, ताकत अपनी जगह है, लेकिन अपनी जुबान से कोई ऐसे अल्फाज अदा ना करें.

माफियाओं को लेकर उठाए सवाल

सपा सांसद ने माफियाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये माफिया जितने भी लोग हैं, कहां कंट्रोल किए जा रहे हैं. सब ये गड़बड़ हो रहा है. यहां तक कि इतना बड़ा हादसा हो गया, अडानी का जिससे कि करोड़ों जनता को परेशानी है. एलआईसी परेशान है, लोग कह रहे हैं कि 50 दिन में 50 लाख करोड़ का नुकसान हुआ एलआईसी को, करोड़ों का घोटाला क्या है. इससे देश का बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है इन माफियाओं को कंट्रोल करने के लिए पॉलिसी होनी चाहिए ऐसी बात नहीं करनी चाहिए. बड़े बड़े माफिया हैं वो और ज्यादा पनप रहे हैं. 

दरअसल प्रयागराज गोली कांड को लेकर शनिवार को यूपी विधानसभा में पक्ष और विपक्ष के बीच काफी बहस हो गई था. जहां अखिलेश यादव ने यूपी में जीरो टॉलरेंस को लेकर सरकार को घेरा, तो सीएम योगी ने पलटवार करते हुए कहा कि वो माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगा. उन्होंने कहा कि इस मामले में पीड़ित परिवार ने जिसके खिलाफ शिकायत दर्ज की है उसे सपा द्वारा ही पाला पोसा गया है. 

ये भी पढ़ें- UP News: मायावती बोलीं- जांच में दोषी साबित होते ही अतीक अहमद की पत्नी को BSP से निकाल देंगे

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget