एक्सप्लोरर

BJP सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त बोले- 'मुझसे बड़ा नेता इस देश में कोई नहीं', सीएम योगी को लेकर कही ये बात

UP News: वीरेंद्र सिंह मस्त (Virendra Singh Mast) ने कहा कि नंदलाल गुप्ता सुसाइड मामले में दोषियों के खिलाफ कानून के हिसाब से कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी और अंतिम चरण तक न्याय मिलेगा.

Ballia News: यूपी के बलिया (Ballia) में बीजेपी सांसद और बीजेपी किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त (Virendra Singh Mast) ने शस्त्र व्यापारी नंदलाल गुप्ता की लाइव आत्महत्या किए जाने के मामले में मंच से बोलते हुए कहा कि कुछ लोग गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और मुख्यमंत्री योगी (Yogi Adityanath) से ज्यादा आश्वासन चाहते हैं, पर उन्हें यह नहीं पता कि मैंने उन लोगों से बात कर ली है. मुझसे बड़ा नेता इस देश में कोई नहीं है.

बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कानून तोड़ने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि व्यवसायी या गैर व्यवसायी किसी ने भी इन्हें अगर धमकी देने और कानून तोड़ने का काम किया तो मैं छाती ठोककर बताऊंगा कि उनकी मां ने उन्हें कितना दूध पिलाया है. वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि नंदलाल गुप्ता सुसाइड मामले में दोषियों के खिलाफ कानून के हिसाब से कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी और अंतिम चरण तक न्याय मिलेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि नंदलाल गुप्ता के परिवार की हर स्तर पर मदद की जाएगी.

बीजेपी सांसद ने व्यापारियों को दिया ये आश्वासन
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे सहित बलिया में हो रहे विकास पर बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि परिवहन व्यवसाय की समृद्धि का आधार होता है. बलिया सहित देश में विकास सिर्फ इसीलिए हो रहा है क्योंकि पीएम मोदी और सीएम योगी ने देश का खजाना सुरक्षित रखा है. लिहाजा व्यापारियों को मैं आश्वासन देता हूं कि अगर उन्हें व्यापार में कोई भी दिक्कत आती है तो बतौर एक सांसद मैं उनकी हर समस्या के समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास करूंगा. सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि बलिया का संपूर्ण विकास ना होना अपराध बढ़ने का एक बड़ा कारण है. 

यह भी पढ़ें:-

UP Budget 2023: बजट के बाद सीएम योगी ने होली से पहले दिया बड़ा तोहफा, अब पूरा किया ये चुनावी वादा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौन व्रत पर BJP सांसद रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, Gen-Z को किया नमन
मौन व्रत पर BJP सांसद रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, Gen-Z को किया नमन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
बागपत: बारिश में भी कांवड़ियों की सुरक्षा में दिखे पुलिसकर्मी, SP-CO ने भी संभाला मोर्चा
बागपत: बारिश में भी कांवड़ियों की सुरक्षा में दिखे पुलिसकर्मी, SP-CO ने भी संभाला मोर्चा
'दावत में ज्यादा दे दिया...', रवि किशन पर CM योगी ने फिर ली चुटकी
'दावत में ज्यादा दे दिया...', रवि किशन पर CM योगी ने फिर ली चुटकी

वीडियोज

Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
Embed widget