एक्सप्लोरर

Balia News: बलिया में ताजिये के जुलूस के दौरान फायरिंग, चार लोग घायल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Balia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में ताजिये के जुलूस से वापस लौट रहे लोगों को निशाना बनाकर उनके उपर ईंट, पत्थर और गोली से हमला कर दिया जिसमें कई चार लोग घायल बताए जा रहे हैं.

Balia News: यूपी के बलिया के रेवती थाना क्षेत्र के खरिका गांव में बिजली के तार के विवाद के बाद ताजिया जुलूस से लौट रहे लोगों पर ईंट ,पत्थर और असलहे से हमला और इस हमले में एक समुदाय के चार लोग घायल मामले में पुलिस ने घायलों के परिजनों के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर गिरफ्तारी जुट गई है.

वहीं इस मामले में एसपी ने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाई करते हुए ड्यूटी में तैनात एक उप निरीक्षक, एक आरक्षी को डयूटी में कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, अकर्मण्यता, स्वेक्षाकरिता एवं अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. वही थानाध्यक्ष को पर्यवेक्षण में शिथिलता बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया है. 

इस वजह से शुरू हुआ था विवाद
यूपी के बलिया में देर रात ताजिया में कर्बला से वापस लौटते समय रास्ते मे बिजली के तार को हटाने से नाराज एक पक्ष के 30 -40 लोगों द्वारा तजियादारो पर फायरिंग के साथ ही लाठी डंडे और ईंट पत्थर से हमला. हमले में 4 लोग घायल हो गए जिसमें 3 लोगों को लगी गोली. घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने सभी घायलों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने गोली लगने से घायल तीन लोगों को बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया है. देर रात रेवती थाना क्षेत्र के खरिका गांव की घटना.

घायल टीपू सुल्तान की माने तो हम लोग ताजिया जुलूस से घर जा रहे थे रास्ते मे वो लोग प्लानिंग बनाकर बैठे थे. जो गोली चलाया उसका नाम मनीष यादव है और साथ में उसका भाई विशाल यादव था उनके घर की औरतें भी पत्थर फेंके रही थी. ताजिये में यह हुआ था कि प्रशासन द्वारा बिजली का तार काटा गया था. वो लोग ठेकेदार से तार को लेकर झंझट किए थे. तीन लोगों को गोली लगी है. टीपू ने बताया हमारे हाथ में और एक भाई को पेट में और एक भाई के सिर में गोली लगी है. वहीं एक युवक के सिर में पत्थर से चोट लगी है.

इस मामले में पुलिस ने दी जानकारी
वही इस मामले में एसपी बलिया ओमवीर सिंह की माने तो दिनांक 06.07.2025 को लगभग 23.00 बजे थाना रेवती अन्तर्गत ग्राम खरिका में ताजिया वापस आने के समय मारपीट व गोली चलने कि सूचना प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह मय फोर्स के साथ मौके पर पहुँचे तो पता चला कि सुबह मोहर्रम में ताजिये निकलने के रास्ते में घर के सामने तार को लेकर विवाद हो गया था, पुनः जब कर्बला से वापस आते समय उसी स्थान पर मारपीट हो गया, जिसमें एक पक्ष के 04 लोगों को चोट आयी है, जिसमें 02 लोगों को फायर आर्म इंजरी होना प्रतीत हो रहा है .

चारों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, दो लोगों को सिर में चोटे आयी है, एक के पेट व एक व्यक्ति के हाथ की कलाई में चोट आयी है. दो लोगों को बेहतर इलाज हेतु वाराणसी रेफर कर दिया गया. परिजनों से तहरीर प्राप्त कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है. मौके पर उच्चाधिकारीगण मय पुलिस फोर्स मौजूद है. कानून सम्बन्धी कोई समस्या नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget