एक्सप्लोरर

Bakrid 2025: बकरीद के लिए यूपी के डीजीपी ने जारी किए निर्देश, इस चीज की नहीं मिलेगी अनुमति

Bakrid 2025 News: यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण ने बकरीद के मद्देनजर पूरे राज्य में त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

Eid al-Adha 2025: उत्तर प्रदेश में बकरीद के त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है. खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि त्योहार शांतिपूर्वक और सौहार्द के साथ सम्पन्न हों. वहीं अब प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने बकरीद के मद्देनजर पूरे राज्य में त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए गुरुवार शाम को व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए.

डीजीपी राजीव कृष्ण के निर्देशों के अनुरूप यूपी पुलिस की ओर से व्यापक तैयारियां और कार्रवाई की गई हैं. इसके अंतर्गत सभी जिलों में पुलिस और प्रशासन की ओर से त्योहार से पूर्व ही समीक्षाएं-पीस कमेटी की बैठक के जरिए लोगों से संवाद किया है.

नई परंपरा की शुरुआत को रोकने के लिए पुलिस ने उठाया ये कदम

डीजीपी की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक राज्य पुलिस ने एहतियाती उपायों, सामुदायिक सहभागिता और कड़ी सतर्कता पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक बहुआयामी रणनीति लागू की है. इसके अनुसार किसी भी नई परंपरा की शुरुआत को रोकने के लिए पुलिस थानों ने अपने त्योहार रजिस्टरों की गहन समीक्षा की है.

उत्कृष्ट समन्वय और संवाद को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय मजिस्ट्रेट और अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय में धार्मिक नेताओं, शांति समितियों, नागरिक सुरक्षा कर्मियों और प्रमुख नागरिकों के साथ सफलतापूर्वक बैठकें आयोजित की गई हैं.

प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पर लगाया जा रहा सख्त प्रतिबंध

डीजीपी के मुताबिक कुर्बानी से संबंधित किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं दी गई है. इसके अनुसार प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पर सख्त प्रतिबंध लगाया जा रहा है. इसके अलावा, कुर्बानी के बाद अवशेषों के उचित निपटान के लिए नगर निगमों और अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया गया है.

इसके साथ ही पुलिस ने त्योहार से संबंधित सभी स्थलों को सूचीबद्ध कर दिया है. जोन/सेक्टर योजनाओं के भीतर राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस, पीएसी (प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी) और होमगार्ड बलों की तैनाती की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युवाओं में हार्ट अटैक और लाइफस्टाइल बीमारियों का बढ़ता खतरा, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक की खास सलाह
युवाओं में हार्ट अटैक और लाइफस्टाइल बीमारियों का बढ़ता खतरा, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक की खास सलाह
यूपी: मंत्री AK शर्मा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
यूपी: मंत्री AK शर्मा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
यूपी में विभागीय जांच का बदला स्वरूप, 10 बिंदुओं की चेकलिस्ट जारी
यूपी में विभागीय जांच का बदला स्वरूप, 10 बिंदुओं की चेकलिस्ट जारी
JPNIC पर फिर सियासी घमासान, अखिलेश यादव के पहुंचने से पहले भारी पुलिस बल तैनात
JPNIC पर फिर सियासी घमासान, अखिलेश यादव के पहुंचने से पहले भारी पुलिस बल तैनात

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget