एक्सप्लोरर

यूपी में बकरीद की कुर्बानी को लेकर सीएम योगी का सख्त निर्देश, नमाज पर पुलिस को दिया ये आदेश

Eid ul-Adha 2025 Guidelines in UP: सीएम योगी ने कहा कि जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए पिछले कुछ वर्षों में काफी अच्छा काम हुआ है, इसे लगातार उत्कृष्टता की ओर ले जाने की आवश्यकता है.

UP News: गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि विश्व योग दिवस (21 जून) के 11वें संस्करण को वृहद रूप में मनाने की व्यापक तैयारी अभी से शुरू कर दी जाए. जिले में मुख्य कार्यक्रम के लिए बड़े और बेहतरीन स्थल को जल्द से जल्द चिन्हित कर लिया जाए.

सीएम योगी गुरुवार शाम गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों, कानून व्यवस्था, आगामी पर्व-त्योहार और प्रस्तावित आयोजनों की समीक्षा की और अफसरों को जरूरी निर्देश दिए. 21 जून को मनाए जाने वाले विश्व योग दिवस को लेकर उन्होंने कहा कि योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सहभागिता होगी, का सीधा प्रसारण सभी प्रमुख स्थलों पर किया जाना सुनिश्चित किया जाए. योग दिवस से अधिकाधिक नागरिकों को जोड़ने हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया जाए.

मुख्यमंत्री ने बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन और पुलिस की तैयारियों की जानकारी ली. सीएम योगी ने कहा कि 7 जून को बकरीद का त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं होनी चाहिए. बकरीद पर कुर्बानी पूर्व निर्धारित स्थलों पर ही होनी चाहिए और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर रहे रोक को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए.  

नमाज परंपरागत स्थलों पर ही हो

सीएम योगी ने कहा कित्योहार पर साफ सफाई की दुरुस्त व्यवस्था के साथ ही कुर्बानी के बाद अपशिष्ट निस्तारण की सुनियोजित व्यवस्था रहे. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि नमाज परंपरागत स्थलों पर ही हो. सड़क मार्ग अवरुद्ध कर नमाज की अनुमति न हो. उन्होंने कहा कि हर पर्व-त्योहार पर आस्था का सम्मान हो लेकिन नई परंपरा की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए.

विकास परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी परियोजनाएं तय समय में गुणवत्ता के साथ पूर्ण हों. बरसात शुरू होने पर कुछ निर्माण प्रभावित होने लगते हैं इसलिए यहां मानसून की दस्तक से पहले काम में और तेजी लाने की जरूरत है. जलभराव की समस्या दूर करने के लिए अब तक किए गए कार्यों की जानकारी लेने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि बरसात होने पर कहीं भी जलभराव न होने पाए. 

समय रहते सभी नालों की मुकम्मल सफाई का काम पूरा हो

सीएम योगी ने कहा कि जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए पिछले कुछ वर्षों में काफी अच्छा काम हुआ है, इसे लगातार उत्कृष्टता की ओर ले जाने की आवश्यकता है. समय रहते सभी नालों की मुकम्मल सफाई का काम पूरा करने का निर्देश देने के साथ सीएम योगी ने कहा कि जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए गोड़धोइया नाला परियोजना पर गंभीरता से ध्यान देकर इसे जल्द पूर्ण कराने का प्रयास हो.

अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति बरकरार रहे

कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति बरकरार रहनी चाहिए. माफिया और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का क्रम थमना नहीं चाहिए. हर छोटी घटना को भी गंभीरता से लेकर उस पर कार्रवाई करने की आवश्यकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद कातिल मुस्कान की पुराने गाने सुनने की फरमाइश, साहिल सुनता है प्रेम गीत
जेल में बंद कातिल मुस्कान की पुराने गाने सुनने की फरमाइश, साहिल सुनता है प्रेम गीत
'वह कभी देश हित के लिए...', इमरान मसूद पर बोले सांसद करण भूषण सिंह
'वह कभी देश हित के लिए...', इमरान मसूद पर बोले सांसद करण भूषण सिंह
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget