एक्सप्लोरर

बहराइच में हिंसा, इंटरनेट बंद, भीड़ ने अस्पताल और शोरूम में लगाई आग, जानें- अब तक क्या-क्या हुआ?

Bahraich Violence: गुस्साई भीड़ ने कई जगहों पर जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की. प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने स्थानीय अस्पताल को आग के हवाल कर दिया और हीरो होंडा मोटरसाइकिल के शोरूम को भी आग लगा दी. 

Bahraich Violence: उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा विसर्जन के बाद हुए पथराव और गोलीबारी में युवक की मौत के बाद बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. मृतक रामगोपाल मिश्रा के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया. वहीं सैकड़ों लोग शव को लेकर सड़क पर उतर आए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. इस दौरान जबरदस्त हिंसा और आगजनी की गई है. इलाके में तनाव को देखते हुए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. उपद्रवियों ने इस दौर एक अस्पताल में भी आग लगा दी. 

सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद जब पुलिस प्रशासन गोलीकांड में मारे गए रामगोपाल मिश्रा के शव को लेकर जब गांव पहुंचा तो ग्रामीणों का ग़ुस्सा फूट पड़ा. जिसके बाद ग्रामीण हाथों में लाठी डंडे लेकर तहसील की और निकल पड़े और उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की, इस दौरान भीड़ ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया.

बहराइच में हिंसा और आगजनी
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही से रामगोपाल मिश्रा की हत्या हुई. पुलिस दूसरे पक्ष को कुछ नहीं कहा जबकि हमारे लोगों को लाठी से मारा गया. इस दौरान गुस्साई भीड़ ने कई जगहों पर जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की. प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने स्थानीय अस्पताल को आग के हवाल कर दिया और हीरो होंडा मोटरसाइकिल के शोरूम को भी आग लगा दी. 

पुलिस हालात को कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है. भीड़ पर काबू पाने के लिए हल्का पुलिस बल का भी प्रयोग करना पड़ा. जिसके बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल को भी बुलाया गया है. मौके विधायक सुरेश्वर सिंह, एसपी वृंदा शुक्ला मौजूद हैं. डीएम ने कहा कि हम स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं. इस बीच एक और जगह आगजनी की घटना हुई जहां पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. तनाव को देखते हुए इंटरनेट को बंद कर दिया गया है. 

6 नामज़द समेत 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस ने बहराइच हिंसा मामले में 6 नामजद अब्दुल हमीद, सरफराज, फहीम, शेयर खान, ननकाऊ और मारफ अली आरोपी समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है. अब तक 30 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है. आरोपियों की भी तलाश की जा रही है. 

बहराइच हिंसा को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ भी एक्शन में हैं. सीएम योगी इसे लेकर आला अधिकारियों के साथ बैठक की और ताज़ा हालात पर जानकारी ली. सीएम योगी ने आरोपियों पर सख्त एक्शन लिए जाने की निर्देश दिए हैं. सूत्रों के अनुसार जरूरत पड़ने पर लखनऊ से सीनियर अफसर बहराइच भेजे जा सकते हैं. मुख्यमंत्री से बात करने के बाद विधायक ने भी पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया है. 

वहीं इस मामले पर सियासत भी गरमाती जा रही है. यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने घटना को लेकर यूपी सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि बहाराइच में गोली चली है. पूरे राज्य में जंगल राज्य है. सीएम को इस्तीफा देकर मठ जाना चाहिए. कभी अल्पसंख्यक को मारा जा रहा है. कभी अगड़ों को मारा जा रहा है. 

खीमपुर थप्पड़ कांड की दिल्ली तक गूंज, भूपेंद्र चौधरी ने हाईकमान को दी ये जानकारी, अब होगा एक्शन!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP कैबिनेट का फैसला, प्रयागराज में HC अधिकारियों के लिए बनेंगे 845 नए आवास
UP कैबिनेट का फैसला, प्रयागराज में HC अधिकारियों के लिए बनेंगे 845 नए आवास
UP कैबिनेट: सैनिक स्कूल के विकास को रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क की मंजूरी
UP कैबिनेट: सैनिक स्कूल के विकास को रफ्तार, 9.524 हेक्टेयर भूमि नि:शुल्क की मंजूरी
UP Agra MLC Results: अखिलेश ने शेयर किया आगरा का 11 सेकेंड का वीडियो, कहा- काउंटिंग रोकी
UP Agra MLC Results: अखिलेश ने शेयर किया आगरा का 11 सेकेंड का वीडियो, कहा- काउंटिंग रोकी
सपा नेता आसिम राजा बोले- 'जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं आने देंगे आंच'
सपा नेता आसिम राजा बोले- 'जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं आने देंगे आंच'

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget