एक्सप्लोरर

Baghpat: अलग-अलग ATM से करोड़ों की हेराफेरी, कैश डालने वाली कंपनी के कर्मचारी सहित 5 गिरफ्तार

UP News: बड़ौत क्षेत्र के 24 अलग- अलग ATM से 5 करोड़ 26 लाख रुपये गायब करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 4 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद किया.

Baghpat News:  उत्तर प्रदेश के बागपत में एटीएम से 5 करोड़ 26 लाख लाख रुपये गायब करने का मामला सामने आया है. बड़ौत कोतवाली पुलिस ने रुपये गायब करने वाले दो मुख्य आरोपी और चंडीगढ़ के तीन पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास  4 करोड़ 61 लाख रुपये बरामद कर लिए है. सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया. पुलिस का दावा है कि करोड़ों के गबन में बागपत और शामली जनपद के लोगों के अलावा चंडीगढ के तीन पुलिसकर्मी भी शामिल रहे हैं.

पुलिस के अनुसार, मार्च महीने में बड़ौत क्षेत्र के 24 एटीएम से 5.26 करोड़ रूपये गायब हो गए थे. यह गबन एटीएम में कैश डालने वाली मेरठ की सीएमएस कंपनी के कर्मचारी गौरव तोमर निवासी आरिफपुर खेड़ी बागपत व राकी मलिक निवासी हसनपुर, शामली ने किया था. इस मामले में सीएमएस कंपनी के प्रबंधक योगेंद्र सिंह ने गौरव और राकी के खिलाफ बड़ौत कोतवाली में केस दर्ज कराया था. गौरव और राकी कैश को ठिकाने लगाने के बाद चंडीगढ़ के मनीष के माध्यम से चंडीगढ़ के पुलिस इंस्पेक्टर जसविन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल सतीश और समुन्दर से सेटिंग कर तमंचा रखने के आरोप में गिरफ्तार हो गए थे.

पुलिस ने 4 करोड़ से ज्यादा कैश किया बरामद
पुलिस ने मनीष और तीनो पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. सभी छह आरोपियों को चंडीगढ से बी वारंट पर बागपत अदालत लाया गया था, जहां से बागपत की जेल में भेज दिया गया. पुलिस ने राकी, गौरव, मनीष, पुलिस इंस्पेक्टर जसविन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल सतीश और समुन्दर को पीसीआर पर लेकर सघन पूछताछ की थी. पुलिस ने गौरव तोमर के घर और राकी मलिक के खेत में खोदाई कर लगभग 4.61  करोड़ रूपये बरामद कर लिए है. 

सास-बहू समेत चार को पहले किया था गिरफ्तार
मार्च महीने में प्रबंधक योगेंद्र सिंह की तहरीर पर कंपनी के कर्मचारी गौरव तोमर निवासी आरिखपुर खेड़ी, थाना बिनौली जनपद बागपत व राकी मलिक निवासी हसनपुर, शामली जनपद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए विवेचना शुरू कर दी है. विवेचना के दौरान गौरव की मां-पत्नी और राकी की मां के अलावा राकी के भाई गुड्डू उर्फ रोबिन पुत्र राजपाल निवासी हसनपुर, शामली को गिरफ्तार कर लिया था. 

यह है पूरा मामला
मेरठ की सीएमएस कंपनी के प्रबंधक योगेंद्र सिंह ने बड़ौत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि सीएमएस कंपनी बैंकों से कैश लेकर एटीएम में लोडिंग और अनलोडिंग का कार्य करती है. बड़ौत क्षेत्र में यह कार्य कंपनी के ही कर्मचारी (कस्टोडियन) गौरव तोमर निवासी आरिखपुर खेड़ी जनपद बागपत व राकी मलिक निवासी हसनपुर जनपद शामली करते हैं. कुछ दिन पहले कंपनी के अधिकारियो को जानकारी मिली कि 24 एटीएम से कैश गायब है, जिसके बाद दोनों कर्मचारियों के मोबाइल पर कॉल की गई तो मोबाइल स्विच आफ मिला.

योगेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके बाद आडिट टीम ने क्षेत्र के 24 एटीएम की वीडियोग्राफी कर जांच पड़ताल की तो पता चला कि दोनों कर्मचारियों ने बैंक से मिला कैश एटीएम में नहीं डाला, एटीएम में पहले से जमा जो कैश था, उसे भी निकाल लिया गया है. इस तरह दोनों आरोपियों ने  5.26 करोड़ रुपये का गबन कर लिया.

ये भी पढ़ें: यूपी 'डीबीटी' और 'डिजिटल पेमेंट' में सबसे आगे, 8 माह में 1,024 करोड़ रुपए से अधिक के ट्रांजेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Venezuela Relations: वेनेजुएला के तेल पर अमेरिका का कब्जा! ट्रंप ने की तारीफ, मदद का हवाला देकर उठा रहे फायदा
वेनेजुएला के तेल पर अमेरिका का कब्जा! ट्रंप ने की तारीफ, मदद का हवाला देकर उठा रहे फायदा
अनुज चौधरी समेत 12 पुलिसवालों के खिलाफ FIR के आदेश पर बोले जियाउर्रहमान बर्क- 'कानून से ऊपर कोई नहीं'
अनुज चौधरी समेत 12 पुलिसवालों के खिलाफ FIR के आदेश जियाउर्रहमान बर्क का बड़ा बयान, क्या कहा?
Gustaakh Ishq OTT Release: 'गुस्ताख इश्क' अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'गुस्ताख इश्क' अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
कौन हैं आयुषी सोनी? WPL में रिटायर्ड आउट होने वाली बनीं पहली बल्लेबाज
कौन हैं आयुषी सोनी? WPL में रिटायर्ड आउट होने वाली बनीं पहली बल्लेबाज

वीडियोज

आधुनिक Indian Army की ताकत देख कांप उठेगा चीन-पाकिस्तान ! | Indian Army | Breaking
Iran Protest :Trump ने तैयार कर लिया ईरान की बर्बादी का पूरा प्लान, मीटिंग में हो गई हमले की तैयारी!
America-Iran Tension: अमेरिका ने इमरजेंसी मीटिंग में हो गया कुछ बड़ा FINAL? | Trump | Khamenei
ISRO MISSION FAIL: टेक्निकल ग्लिच या षड्यंत्र? INSIDE STORY | ABPLIVE
दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कहर!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Venezuela Relations: वेनेजुएला के तेल पर अमेरिका का कब्जा! ट्रंप ने की तारीफ, मदद का हवाला देकर उठा रहे फायदा
वेनेजुएला के तेल पर अमेरिका का कब्जा! ट्रंप ने की तारीफ, मदद का हवाला देकर उठा रहे फायदा
अनुज चौधरी समेत 12 पुलिसवालों के खिलाफ FIR के आदेश पर बोले जियाउर्रहमान बर्क- 'कानून से ऊपर कोई नहीं'
अनुज चौधरी समेत 12 पुलिसवालों के खिलाफ FIR के आदेश जियाउर्रहमान बर्क का बड़ा बयान, क्या कहा?
Gustaakh Ishq OTT Release: 'गुस्ताख इश्क' अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'गुस्ताख इश्क' अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
कौन हैं आयुषी सोनी? WPL में रिटायर्ड आउट होने वाली बनीं पहली बल्लेबाज
कौन हैं आयुषी सोनी? WPL में रिटायर्ड आउट होने वाली बनीं पहली बल्लेबाज
जम्मू के राजौरी में LoC पर फिर दिखे 5 पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने किया काउंटर अटैक
जम्मू के राजौरी में LoC पर फिर दिखे 5 पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने किया काउंटर अटैक
'बस समाज की सहमति...', इन्फैंट्री में महिलाओं की एंट्री को लेकर सेना अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान
'बस समाज की सहमति...', इन्फैंट्री में महिलाओं की एंट्री को लेकर सेना अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान
बिना दवा गर्दन की जकड़न दूर करें, अपनाएं ये 5 आसान एक्सरसाइज
बिना दवा गर्दन की जकड़न दूर करें, अपनाएं ये 5 आसान एक्सरसाइज
ये हैं दुनिया की सबसे महंगी घड़ियां, जानें कौन हैं इनके मालिक?
ये हैं दुनिया की सबसे महंगी घड़ियां, जानें कौन हैं इनके मालिक?
Embed widget