एक्सप्लोरर

बागपत में दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, प्रेमिका को उतारा मौत के घाट

UP News: बागपत में दूसरे समुदाय के लड़के से प्यार करने पर 16 किशोरी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई. प्रेमी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने शव को बरामद कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

बागपत में ऑनर किलिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आने के बाद एक प्रेम-कहानी का खौफनाक अंत हो गया. यहां 16 साल की किशोरी की दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम करने पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई और शव कब्र में दफन कर दिया गया.

प्रेमी के पिता की सूचना पर एसपी ने पूरे मामले में दोघट थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए. डीएम के आदेश पर पुलिस ने किशोरी के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस किशोरी के ताऊ को पकड़कर पूछताछ कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, जिले के दोघट थाना क्षेत्र के पलड़ा गांव में 16 साल की सानिया गांव के ही सागर से प्यार करती थी.  दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चलने पर सानिया परिवार के लोग आग-बबूला हो गए. बीते 15 जुलाई को सानिया अपने  घर से लापता हो गई और सागर के साथ हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पहुंच गई. 

हत्या कर कब्र में दफनाया शव

वहां पर प्रेमी सागर ईंट भट्ठे पर काम करता था. पता चलने पर सानिया के परिजन सागर के परिजनों को लेकर हिमाचल पहुंचे और 16 जुलाई को सानिया और सागर को बंधक बनाकर अपने साथ ले आए. आरोप है कि परिजनों ने दोनों की रास्ते भर पिटाई की, उसके बाद सागर को भगा दिया. इसके बाद सानिया की 23 जुलाई को गला दबाकर हत्या कर दी और शव को कब्र में दफन कर दिया. साथ ही गुमराह करने के लिए टीबी बीमारी से सानिया की मौत होना बताया गया.

थाने में शिकायत पर नहीं हुई सुनवाई

सानिया के प्रेमी सागर के पिता रामपाल ने 24 जुलाई को घटना की जानकारी दोघट थाने पर दी, लेकिन पुलिस ने इस मामले को अनसुना कर दिया. प्रेमी के पिता रामपाल ने थाने में सुनवाई नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक सूरज राज को घटना के बारे में जानकारी दी.

एसपी के निर्देश के बाद एक्शन में आई पुलिस

एसपी के निर्देशस के बाद 25 जुलाई को दोघट पुलिस हरकत में आयी और पूरे मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने सानिया के ताऊ मतलूब को दोघट थाने ले आयी और सख्ताई से पूछताछ की.  पुलिस पूछताछ में मतलूब ने पूरी वारदात से पर्दा उठा दिया. 

गांव में भारी पुलिस बल किया गया तैनात

डीएम अस्मिता लाल के आदेश पर सानिया के शव को 26 जुलाई को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. गांव में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई. पुलिस दूसरे आरोपियों की तलाश में जुटी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई शुरू होगी.

कारगिल विजय दिवस पर दयाशंकर सिंह बोले- 'ऑपरेशन सिंदूर में 3 दिन में पाकिस्तान ने घुटने टेके'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget