एक्सप्लोरर

Baghpat News: बागपत में पहली क्लास के छात्र की बस से कुचलकर मौत, प्रशासन ने सील किया स्कूल

Baghpat News: यूपी के चांदीनगर थाना क्षेत्र में रॉयल कॉन्वेंट इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले पहली कक्षा के छात्र की स्कूल बस से कुचलकर मौत हो गई. घटना से गुस्साए लोगों ने मौके पर जमकर हंगामा किया.

Baghpat School Student Dies: यूपी के चांदीनगर थाना क्षेत्र में पहली कक्षा के छात्र की स्कूल बस से कुचलकर मौत हो गई. ये घटना यहां के चमरावल गांव स्थित रॉयल कॉन्वेंट इंटर कॉलेज की है. घटना के बाद गुस्साए परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और फिर वहां मौजदू गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए मारपीट कर दी. जिसके बाद मौके पर सीओ समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई. इसके बाद ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग करते हुए मुरादनगर-बागपत रोड पर जाम लगा दिया. डीएम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया और स्कूल को सील कर दिया गया है.
 
स्कूल बस से कुचलकर पहली क्लास के बच्चे की मौत
खबर के मुताबिक चमरावल गांव का रहने वाला छह साल का अरुण गांव के रॉयल कान्वेंट इंटर कॉलेज में कक्षा एक का छात्र था. आज सुबह सात बजे जब वह स्कूल आया तो स्कूल के दरवाजे के पास ही खड़ा था. इसी दौरान स्कूल परिसर में दूसरी बस तेजी में घुसी, जिसने आयुष को कुचल दिया. इस हादसे में आयुष की मौके पर ही मौत हो गयी. सूचना मिलते ही अभिभावक और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्कूल प्रबंधक के साथ मारपीट करते उसे उनकी कार में तोड़फोड़ की कोशिश की. इस दौरान ग्रामीणों ने बस का शीशा तोड़ दिया और जमकर हंगामा किया. 
 
 
ग्रामीणों ने किया स्कूल में हंगामा
घटना की सूचना मिलते ही सीओ विजय चौधरी, सीओ अनुज मिश्रा और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर शव उठाने का प्रयास किया. लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर शव मुरादानगर-बागपत मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया. ग्रामीणों की मांग थी कि मौके पर डीएम और एसपी आए, लेकिन अधिकारी पांच घंटे तक मौके पर नहीं पहुंचे. गुस्साए लोगों ने नारेबाजी करते हुए चालक और स्कूल प्रबंधक की गिरफ्तारी, स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग की. हंगामा बढ़ता देख डीएम राजकमल यादव और एसपी नीरज कुमार जादौन मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया. 
 
इस दौरान लोगों ने अधिकारियों पर स्कूल प्रबंधन के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया. काफी हंगामे के बाद लोगों ने जाम खोल दिया, जिसके बाद पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बीएसए राघेन्द्र सिंह ने स्कूल पर सील लगा दी है. 
 
ये भी पढ़ें- 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
यूपी SIR में एक और गड़बड़ी! दो नामों से 2341 एंट्री? अखिलेश ने समझाया पूरा माजरा
यूपी SIR में एक और गड़बड़ी! दो नामों से 2341 एंट्री? अखिलेश ने समझाया पूरा माजरा
सपा-कांग्रेस को चंद्रशेखर आजाद ने दिया ऑफर! कहा- विपक्ष की जीत मुश्किल
सपा-कांग्रेस को चंद्रशेखर आजाद ने दिया ऑफर! कहा- विपक्ष की जीत मुश्किल
UP में बनेगा बायोई-3 सेल, लैब से बाजार तक पहुंचेगी तकनीक; रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
UP में बनेगा बायोई-3 सेल, लैब से बाजार तक पहुंचेगी तकनीक; रोजगार के बढ़ेंगे अवसर

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget