एक्सप्लोरर

सत्यपाल सिंह बोले- नोएडा के तर्ज पर हो रहा है बागपत का विकास, पीएम मोदी कर रहे हैं किसानों के कल्याण के लिए काम

बीजेपी सासंद सत्यपाल सिंह ने किसान पंचायत के दौरान कहा कि मोदी पहले ऐसे हैं प्रधानमंत्री जो किसानों का कल्याण के लिए हर दिन काम हैं. इसके अलावा मैं बागपत का विकास नोएडा के तर्ज पर कर रहा हूं.

बागपत के बड़ौत शहर में कल दिल्ली-देहरादून इकॉनमी कॉरिडोर के मुआवजे के लिए किसान संघर्ष समिति की ओर से किसान पंचायत का आयोजन किया गया. इस किसान पंचायत में समस्याओं के समाधान के लिए कॉरिडोर में आने वाले प्रत्येक गांव में ग्राम सभा की ओर से पांच-पांच लोगों की कमेटी गठित की जाए,  जो प्रशासन और एनएचएआइ के अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान करने में सहयोग करे. इस दौरान बीजेपी सांसद डाक्टर सत्यपाल सिंह ने रालोद का नाम लिए बिना ही उसपर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि बच्चों को अपराधी बनाने का काम गया है. उन्हें यह सिखाया है कि बूथ कैप्चरिंग कैसे करो,  आज भी कुछ लोग दिमागी रूप से इनके गुलाम है ऐसे लोग इधर उधर, घूम रहे हैं सरकार बना सकते हैं पर आपके लिए कुछ कर नहीं सकते हैं. समय रहते समझो और बच्चों का भविष्य बनाओ.

नोएडा के तरह हो रहा है बागपत का विकास

 किसान पंचायत में सांसद डाक्टर सत्यपाल सिंह ने कहा कि उनके साथ-साथ बागपत के प्रशासनिक और एनएचएआइ के अफसर समस्याओं का समाधान कराने के लिए किसानों के पक्ष में हैं. किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा. सरकार के पास पैसों की कोई कमी नहीं है. मोदी पहले प्रधानमंत्री ऐसे हैं जो किसानों का कल्याण करते हैं. नोएडा की तर्ज पर बागपत का विकास कर रहा हूं. दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, मेरठ-सोनीपत हाईवे के बाद अब दिल्ली-देहरादून इकानिमी कारिडोर का निर्माण कराया जा रहा है, इससे किसानों की भूमि महंगी हो रही है.

विपक्ष पर साधा जमकर निशाना

सांसद ने विपक्ष के नेताओं पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि "पुरानी बात करने से कोई फायदा नहीं होता है. अपनी आवाज उठाओ किसानों, वो तो अंग्रेजों का जमाना था आज हमारे किसान हितेषी सरकार है आजकल बहुत घूम रहे हैं. ऐसे बहुत है दल वाले यहां पर उनके चक्कर में बहुत लोग आ जाते हैं. यह सोचकर देखो उन्होंने क्या किया आपके लिए जो लोग उनके लिए करते हैं मरते हैं उनके लिए सोचो क्या कभी आपके लिए कोई सड़क लाए हैं क्या गोंढों में चलो बैल गाड़ी चलाओ भैंस गाड़ी चलाओ. आपको मिलो की क्या जरूरत है आपको पता है इलेक्शन कैसे लड़ा जाता है. हमारे बच्चों को अपराधी बनाने का काम किया है. यह सिखाया है कि बूथ कैप्चरिंग कैसे करो. बच्चों को संस्कार नहीं दिए. यह नहीं बताया कि अधिकारी कैसे बनाया जाता है, दुर्भाग्य है कि आज भी कुछ लोग ऐसे लोगों के चक्कर में आ जाते हैं जो पुरानी बातें करते हैं. यह बताओ तुमने क्या किया.

मोदी और योगी सरकार बना रही है आपके बच्चों का भविष्य

 इस क्षेत्र के बच्चों का भविष्य बनाने के लिए तुमने कुछ किया है क्या? कुछ लोग हैं जो दिमाग से गुलाम है जिनको गुलामी पंसद है अभी भी ऐसे लोगों के चक्कर में हैं. अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचो. आपके बच्चों का भविष्य बनाने वाली योगी और मोदी सरकार है जो लोग इधर-उधर घुमते हैं वो सरकार बना सकते हैं न आपके लिए कुछ कर सकते हैं. कोई काम बागपत में नहीं कराया है.

 पहले भर्ती होती थी पुलिस की भर्ती होती थी रिश्वत देते थे कि नहीं देते थे एक भी व्यक्ति बोल सकता है की कहीं रिश्वत दी है बीच का कोई दलाल बोलता है बच्चो से पैसे ले ले 10-10 लाख रुपये ले ले जो बच्चे ईमानदारी से भर्ती होंगे उनके रुपये अपनी जेब मे डाल लेता है 8 के वापस कर देता है लोग बड़ा ईमानदार है वो दलाल है हमारी सरकार के अंदर कोई दलाली नही चलती चौधरी छोटूराम ने आपको मालूम है साहूकारों से मुक्ति दी चौधरी चरण सिंह ने जमीदारो से भक्ति दी और मोदी जी ने बिचोलियों से मुक्ति दी.

दिल्ली-देहरादून इकॉनमी कॉरिडोर में बागपत के आते हैं 31 गांव

 "दिल्ली से लेकर देहरादून तक जिसको इकोनॉमी कॉरिडोर बोलते है उसमें बागपत जिले के करीब 31 गांव आते है. किसानों की मांग ये है जिनकी जमीन अधिकृत की जा रही है उनको न्याय उचित मुआवजा दिया जाए उनको खेतो तक जाने के लिए अगर किसी के पास चकरोड है या इस प्रकार की सर्विस रोड दी जैकी वो अपने खेतों तक जा सके किसी का खेत किसी का चक अगर दो भागों में विवभजित होता है. उसके लिए अंडरपास की सुविधा दी जाए सबसे अच्छी बात ये है सभी गावों के किसान आये और किसान प्रतिनिधि के रूप में कई लोगो ने अपनी अपनी बातें रखी हमारे बागपत जिले के जिला अधिकारी राजकमल यादव जी एडीएम अमित कुमार जी एसडीएम तहसीलदार सब लोग यहाँ पर आए नेशनल हाइवे के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आये सब लोगो ने किसानों की बाते सुनी.

किसानों के साथ नहीं होगा कोई अन्याय

मैने ये आश्वाशन दिया केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार किसान हितेषी सरकार है किसानों के प्रति किसी भी सरकार का कोई अन्याय नही होगा प्रत्येक गांव के अंदर इस बात की घोषणा की गई प्रत्येक गांव वाले एक एक कमेटी बनाये अच्छे लोगो की 5-5 सदस्यो की कमेटी बनाये एक भी किसान के प्रति कोई अन्याय न हो इस बात का ध्यान रखा जायेगा.

यह भी पढ़ें:

आगरा: पुलिस ने सुलझाई राहुल हत्याकांड की गुत्थी, मर्डर केस में किया चौंकाने वाला खुलासा

20 नवंबर से शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, दशहरे के मौके पर हुआ एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
योगी सरकार का ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, गोशालाओं में मनेगी दीपावली
योगी सरकार का ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, गोशालाओं में मनेगी दीपावली

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget