एक्सप्लोरर

आगरा: पुलिस ने सुलझाई राहुल हत्याकांड की गुत्थी, मर्डर केस में किया चौंकाने वाला खुलासा

राहुल हत्याकांड का यह मामला आगरा के थाना बसई जगनेर इलाके का है जहां पर राहुल अचानक से लापता हो गया था और बाद में राहुल की लाश एक कुंए में मिली थी.

उत्तर प्रदेश के आगरा में हुए राहुल हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. इस हत्याकांड के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने इसके बारे में खुलासा कर दिया है. पुलिस ने बताया कि राहुल की हत्या उसकी प्रेमिका और उसके भाइयों ने मिलकर की थी. राहुल हत्याकांड का यह मामला आगरा के थाना बसई जगनेर इलाके का है जहां पर राहुल अचानक से लापता हो गया था. घर वाले लगातार राहुल की तलाश में जुटे हुए थे लेकिन राहुल का कोई सुराग नहीं लगा.

प्रेमिका और भाइयों ने की हत्या

राहुल के नहीं मिलने के बाद में उसका शव एक कुएं से बरामद किया गया था. शव बरामद होने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई थी. पुलिस ने राहुल की मौत की जांच पड़ताल की तो पता चला कि राहुल की हत्या राहुल की प्रेमिका और उसके भाइयों ने मिलकर की थी. सत्यजीत गुप्ता एसएसपी आगरा ने बताया कि  दरअसल राहुल की प्रेमिका के भाइयों को यह बात पसंद नहीं थी कि राहुल का संबंध उसकी बहन के साथ है. इसलिए उसके प्रेमिका के भाइयों ने राहुल की हत्या करने के लिए प्लान बनाया. प्लान के अनुसार प्रेमिका ने राहुल को अपने घर बुलाया था. उसके बाद राहुल के प्रेमिका के भाइयों ने ईंट से हमला कर दिया. ईंट के हमले से राहुल बेहोश हो गया जिसके बाद आरोपियों ने उसे कुएं में फेंक दिया.

राहुल के अलावा आरोपियों ने जिस ईंट से उसपर हमला किया था, उसको और राहुल के मोबाइल दोनों को भी कुएं में फेंक दिया. फिलहाल पुलिस ने राहुल के  प्रेमिका और उसके दो भाइयों को जेल गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया है.

यह भी पढ़ें:

Petrol Diesel Price Today: यूपी और बिहार में कहां ज्यादा महंगा है पेट्रोल और डीजल? जानिए ताजा रेट्स और महंगा होने की वजह

Double Murder in Banda: बांदा में डबल मर्डर, वृद्ध दंपत्ति का शव मिलने से सनसनी, बेटे पर हत्या का शक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
UPSSSC भर्ती में वेटिंग लिस्ट और अभ्यर्थन वापसी की मांग, छात्रों ने CM योगी से लगाई गुहार
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
अंकिता हत्याकांड के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, 3 बार बदले सरकारी वकील
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'
आशु मलिक से बहस के VIDEO पर इमरान मसूद की सफाई, बोले- 'दोस्त हैं हम'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget