एक्सप्लोरर

Baghpat Crime: नलकूप मिस्त्री की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

UP Crime: सुन्हैड़ा गांव के रहने वाले नलकूप मिस्त्री की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई और शव को काठा-बंदपुर संपर्क मार्ग पर फेंक दिया गया. जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

Baghpat News: बागपत (Baghpat) जनपद के सुन्हैड़ा (Sunhaida) गांव के रहने वाले नलकूप मिस्त्री की धारदार हथियार से दर्दनाक हत्या कर दी गई और शव को काठा-बंदपुर (Katha-Bandpur) संपर्क मार्ग पर फेंक दिया. लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने हत्याकांड का राजफाश करते हुए नलकूप मालिक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का दावा है कि नलकूप का मोटर सही न होने और रुपयों के लेनदेन को लेकर नलकूप मालिक ने ही अपने साथी के साथ मिलकर मिस्त्री की हत्या कर दी थी.

क्या है पूरा मामला?

बागपत कोतवाली क्षेत्र के काठा का रहने वाला अभिषेक 17 मई की शाम सुन्हैड़ा गांव के नलकूप मिस्त्री अमरपाल को अपना नलकूप ठीक कराने के लिए अपने साथ ले गया था, लेकिन उसके बाद अमरपाल घर पर वापस नहीं लौटा. शक होने पर पुलिस ने अभिषेक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने मिस्त्री अमरपाल की हत्या करना कबूल कर लिया.  अभिषेक ने बताया कि उसका नलकूप के सबमर्सिबल की मोटर तीन चार दिन पहले खराब हो गई थी. उसने अमरपाल से मोटर को ठीक कराया था. 17 मई को मोटर फिर खराब हो गई. वह मोटर ठीक कराने के लिए अमरपाल को बुलाकर ले गया.

Char Dham Yatra 2022: लगातार बढ़ रहे श्रद्धालु, केदारनाथ में लगी 3 किमी लंबी लाइन, जानें अब तक कितनों की गई जान

आरोपी को किया गया गिरफ्तार

उसने मोटर ठीक कराने के लिए कहा तो अमरपाल ने अपने पैसे मांगे. उसने बार-बार मोटर खराब होने की बात कहते हुए पैसे देने से मना कर दिया. तो अमरपाल उसे मां-बहन की गालियां देने लगा. उस दौरान उसके गांव का प्रिंस पुत्र जयवीर भी मौजूद था. उसने प्रिंस के साथ मिलकर अमरपाल की दांव मारकर हत्या कर दी. एसपी नीरज कुमार जादौन का कहना है कि मिस्त्री अमरपाल की हत्या करने वाले अभिषेक को गिरफ्तार कर घटना का राजफाश कर दिया है. आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है.

Noida News: अब मोबाइल डाटा और चार्जिंग खत्म होने पर नहीं होना पड़ेगा परेशान, नोएडा की इस सड़क पर फ्री में मिलेगा wifi

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यूपी के एक नेता ने कहा था नकल करना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार...', सीएम योगी ने साधा निशाना
'यूपी के एक नेता ने कहा था नकल करना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार...', सीएम योगी ने साधा निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सबसे बड़ा खुलासा! फर्जी रसीद बुक बरामद, आरोपियों ने कबूली वसूली की बात
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सबसे बड़ा खुलासा! फर्जी रसीद बुक बरामद, आरोपियों ने कबूली वसूली की बात
Explained: क्या राम मंदिर ट्रस्ट में CEO आने से सबकुछ बदल जाएगा? कैसे पूरी व्यवस्था हुई तब्दील, RTI के दायरे में आएगा या नहीं?
क्या राम मंदिर ट्रस्ट में CEO आने से सबकुछ बदल जाएगा, कैसे पूरी व्यवस्था हुई तब्दील?
राम मंदिर ट्रस्ट में नए ट्रस्टी की चर्चाएं तेज, अब इनके नाम का रखा गया प्रस्ताव
राम मंदिर ट्रस्ट में नए ट्रस्टी की चर्चाएं तेज, अब इनके नाम का रखा गया प्रस्ताव

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget