एक्सप्लोरर

Bageshwar News: बागेश्वर में बिजली विभाग का लाखों रुपया दबाकर बैठे हैं सरकारी संस्थान, अब कटेगी बिजली

Uttarakhand: बागेश्वर में बिजली विभाग अब बकायेदारों को लेकर सक्रिय हो गया है. विभाग ने बिजली के बिल के बड़े बकायेदारों को नोटिस भेज दिए है. जिनमें स्कूल, अस्पताल से लेकर कई सरकारी संस्थान शामिल हैं.

Bageshwar: उत्तराखंड के बागेश्वर में बिजली विभाग अब बकायेदारों को लेकर सक्रिय हो गया है. विभाग ने बिजली के बिल के बड़े बकायेदारों को नोटिस भेज दिए है. जिसमें सरकारी विभाग के साथ विद्यालय भी शामिल हैं, जिनपर पर भारी भरकम बिजली के बिल बकाया चल रहे हैं. ऐसे में स्कूलों के भी कनेक्शन कटने की आशंका बनी हुई है. इसके अलावा ऊर्जा निगम लघु, मझौले उद्योग संचालित करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई करने जा रहा है. कोरोना काल से लेकर अब तक बिजली के बिल जमा नहीं करने वालों को नोटिस भेजे गए हैं. अलबत्ता करोड़ों का बकाया वसूलने के लिए निगम ने कमर कस ली है.

बिजली का बिल चुकाने के लिए नोटिस
बागेश्वर जिले में 71347 बिजली के उपभोक्ता हैं. जिसमें 66665 घरेलू और 4277 व्यावसायिक उपभोक्ता शामिल हैं. विभाग का सरकारी विभागों पर लाखों की बकायेदारी है. इसके लिए विभाग ने नोटिस जारी कर दिए हैं. वसूली के लिए मार्च के पहले सप्ताह में विभाग सघन अभियान की टीम बना दी है. निजी संस्थानों से वसूली के लिए अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्र सौंप दिए हैं. विभाग द्वारा लगातार बिल जमा करने के लिए कहा जा रहा है इसके बाद भी कई उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनके कान में जूं तक नहीं रेंग रही है. ऐसे उपभोक्ताओं पर अब विभाग सख्त रुख अपना रहा है. इस महीने के अंतिम दिन तक यदि बिलों का भुगतान उपभोक्ताओं ने नहीं किया तो ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मार्च में सभी बिलों का शत-प्रतिशत भुगतान का लक्ष्य रखा गया है.

सरकारी विभागों पर भी लाखों का बकाया
सरकारी विभागों में शिक्षा विभाग का 39.50 लाख, स्वास्थ्य विभाग का 5.80 लाख, नगर पालिका 21.32 लाख, पुलिस 1.15 लाख, लोनिवि 2.26 लाख और कई स्कूलों के भी बिजली बिल बकाया हैं. विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र भी बने हैं. यदि समय पर बिल जमा नहीं हुआ तो यहां के कनेक्शन भी कट जाएंगे. इसका असर बोर्ड परीक्षा पर भी पड़ सकता है. विद्युत विभाग के ईई विवेक कांडपाल ने बताया कि जिले में बिजली के बिलों की वसूली के लिए विभाग ने तैयारी कर ली है. इसके लिए टीम बनाई गई है और नोटिस भी भेजे गए हैं. 

ये भी पढ़ें- 

UP Election 2022: गोरखपुर में JP Nadda ने छुए दिव्यांग बीजेपी कार्यकर्ता के पैर, मांगा ये आशीर्वाद 

UP Election: गोंडा में बीजेपी समर्थकों की कार पर कई राउंड फायरिंग, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget