एक्सप्लोरर

UP Election: गोंडा में बीजेपी समर्थकों की कार पर कई राउंड फायरिंग, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप

Gonda: गोंडा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी समर्थकों की गाड़ी पर फायरिंग की और उनपर डंडों से हमला कर दिया. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है.

Firing on BJP Supporters in Gonda: यूपी के गोंडा में बीजेपी (BJP) समर्थकों पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं (Congress Workers) ने हमला कर दिया. आरोप है कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गौरा विधानसभा सीट (Gaura Constituency) से बीजेपी के विधायक और प्रत्याशी प्रभात वर्मा (Prabhat Verma) के समर्थकों पर फायरिंग की और उन्हें डंडों से पीटा. ये घटना बीती रात थाना छपिया क्षेत्र के ग्राम तांबेपुर गांव की है. घायल कार्यकर्ताओं को अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. 

बीजेपी समर्थकों की गाड़ी पर फायरिंग

खबर के मुताबिक गौरा सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रभात वर्मा के समर्थकों की गाड़ी पर कांग्रेस समर्थकों ने कई राउंड फायरिंग की और उन्हें डंडों से जमकर पीटा. जिसके फौरन बाद घायल समर्थकों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया. जहां उनका अब भी इलाज चल रहा है. जबकि एक समर्थक स्वास्थ्य केंद्र में ही भर्ती है. 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप

मंगलवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां जनसभा की जिसके बाद बीजेपी कार्यकर्ता क्षेत्र में प्रचार के लिए निकले थे. देर शाम को जब ये कार्यकर्ता प्रचार कर रहे थे तभी कांग्रेस समर्थकों ने उनकी गाड़ियों पर कई राउंड फायरिंग और मारपीट की. बीजेपी विधायक के समर्थकों की तहरीर पर कांग्रेस समर्थक प्रधान गोलू सिंह के ऊपर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. 

पुलिस ने किया मामला दर्ज

इस मामले में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति ने कहा कि छपिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत 22 फरवरी की शाम को सूचना मिली की एक पार्टी के प्रचार वाहन में तोड़फोड़ और मारपीट की गई है. सूचना पर छपिया पुलिस मौके पर पहुंची.  प्रथम दृष्टया मारपीट और तोड़फोड़ स्पष्ट हुई है, जिसमें एक पक्ष से मिली तहरीर पर दुर्गेश सिंह और उनके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पूरे मामले की जांच क्षेत्राधिकारी तरबगंज कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें-

UP Election: 'मन की बात' के जरिए BJP की बूथ जीतने की तैयारी, जेपी नड्डा ने बनाई ये रणनीति

UP Election 2022: कांग्रेस नेता Imran Pratapgarhi  का PM Modi पर शायरना तंज, हिजाब मुद्दे पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपा ने पूंजीवाद-परिवारवाद को दी प्राथमिकता', अखिलेश पर राजभर का हमला
'सपा ने पूंजीवाद-परिवारवाद को दी प्राथमिकता', अखिलेश पर राजभर का हमला
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
योगी सरकार का मिशन शक्ति अभियान, 26 मंदिरों में होंगे आयोजन
योगी सरकार का मिशन शक्ति अभियान, 26 मंदिरों में होंगे आयोजन
योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26, आयुष रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा
योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26, आयुष रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget